देश

Indian Railways facts: हर रोज 2 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं सफर, जानें भारतीय रेल के रोचक तथ्य

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 01:54 PM IST

Indian Railway facts : भारतीय रेल की शुरुआत हुए 170 साल हो गए हैं। पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई के बोरी बंदर से ठाणे के बीच चली थी। रेलवे के शुभंकर को भोलू के नाम से जाना जाता है। शुभंकर में एक हाथी गार्ड की ड्रेस पहने नजर आता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने रेलवे की 150वीं वर्षगांठ पर इसे बनाया।

Image

भारत में पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 को हुई।

Photo : PTI

Indian Railway facts : भारत में पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत 16 अप्रैल 1853 को हुई। पहली यात्री ट्रेन ने मुंबई और ठाणे के बीच 33 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इसके बाद आने वाले वर्षों में भारतीय रेल का विस्तार होता गया। भारतीय रेल दुनिया का दूसरा और एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में हर रोज ट्रेन से करीब दो करोड़ लोग यात्रा करते हैं। देश में पैसेंजर ट्रेन से शुरू हुआ रेल सफर अब सेमी-हाई स्पीड तक पहुंच चुका है। भारतीय रेलवे आज भी सबसे सस्‍ता और पसंदीदा परिवहन का जरिया है। देश में बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। भारत रेल इंजन का निर्माण भी बड़ी संख्या में करता है। रेल के ये इंजन बांग्लादेश, श्रीलंका सहित अन्य देशों को निर्यात किए जाते हैं। यहां हम आपको भारतीय रेलवे के इतिहास के बारे में रोचक तथ्‍य बताएंगे-

  1. भारतीय रेल की शुरुआत हुए 170 साल हो गए हैं। पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को मुंबई के बोरी बंदर से ठाणे के बीच चली थी। रेलवे के शुभंकर को भोलू के नाम से जाना जाता है। शुभंकर में एक हाथी गार्ड की ड्रेस पहने नजर आता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने रेलवे की 150वीं वर्षगांठ पर इसे बनाया।
  2. रेलवे का पहला वर्कशाप बिहार में मुंगेर के करीब जमालपुर में खुला। इस वर्कशाप का निर्माण आजादी से पहले 1862 में हुआ। रेलवे के पास यूनेस्को से मान्यता प्राप्त चार हेरिटेज स्थल हैं। ये हैं दार्जिलिंग, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, नीलगिरी माउंटेन रेलवे और कालका शिमला रेलवे।
  3. नई दिल्‍ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) का स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी स्पीड को 130 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। वहीं गतिमान एक्सप्रेस देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली ट्रेन है। यह हजरत निजामुद्दीन से आगरा के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। आगरा से झांसी के बीच इसे 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जाता है।
  4. डिब्रूगढ़ और कन्याकुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस लगभग 82 घंटे 30 मिनट में 4,286 किमी की दूरी तय करती है। सफर के दौरान ये ट्रेन 57 स्टेशनों पर रुकती है यह यात्रा न केवल भारत में बल्कि पूरे उपमहाद्वीप में सबसे लंबी है।=
  5. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म दुनिया का सबसे लंबा स्टेशन है, जिसकी लंबाई 1,366 मीटर है। यह रिकॉर्ड पहले पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्टेशन पर 1,072 मीटर पर प्लेटफॉर्म के पास था।
  6. मथुरा जंक्शन भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है, इस स्टेशन से 7 मार्ग निकलते हैं। मथुरा जंक्शन में भारत के सभी प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी के साथ 10 प्लेटफॉर्म भी हैं।
  7. भारत में पहली बुलेट ट्रेन 2023 के अंत में नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा शुरू की जाएगी। यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इस परियोजना में कुल 12 स्टेशन बनेंगे।
  8. जम्मू कश्मीर के मध्य हिमालय की पीर पंजाल क्षेत्र में स्थित पीर पंजाल रेल सुरंग भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग है। भारत का सबसे लंबा रेल-सह-सड़क पुल असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना बोगीबील पुल है।
  9. सबसे छोटे स्टेशन का नाम इब (ओडिशा) है और सबसे लंबा श्री वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा (तमिलनाडु) है। भारतीय रेलवे रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स, पैलेस ऑन व्हील्स, द गोल्डन चेरियट, द महाराजा एक्सप्रेस और द डेक्कन ओडिसी नाम की 5 शाही ट्रेनों का संचालक भी है।
  10. भारतीय रेलवे का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन हावड़ा जंक्शन है जिस पर सबसे अधिक प्लेटफॉर्म हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article