'जल्द ही काम शुरू करने का इरादा', पेसमेकर सर्जरी के बाद बोले खरगे; PM मोदी ने भी फोन कर लिया स्वास्थ्य का हाल

Kharge Health Condition: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेसमेकर की सर्जरी के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि उनका जल्द ही काम पर लौटने का इरादा है। उनके बेटे प्रियांक खरगे ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Kharge Health Condition: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेसमेकर की सर्जरी के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि उनका जल्द ही काम पर लौटने का इरादा है। 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को शहर के एम एस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उन्हें पेसमेकर लगाया गया। उनके बेटे प्रियांक खरगे ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हैं।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

खरगे ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

End of Feed