देश

IndiGo ने शो-कॉज नोटिस का जवाब देने के लिए मांगा और समय, गड़बड़ी के शुरुआती कारणों की दी लिस्ट

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सोमवार को कन्फर्म किया कि इंडिगो एयरलाइंस ने एयरलाइन की गड़बड़ी पर शो-कॉज नोटिस का जवाब दिया है, जिसकी वजह से पिछले हफ्ते बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं।

IndiGo flight cancel

इंडिगो फ्लाइट (फोटो:PTI)

देशभर में इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ान रद्दीकरण और परिचालनिक व्यवधानों के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी शो कॉज नोटिस पर एयरलाइन ने अपना जवाब सौंप दिया है। इंडिगो ने 8 दिसंबर को शाम 6 बजकर 1 मिनट पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) दोनों के हस्ताक्षर के साथ यह जवाब डीजीसीए को भेजा।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि वह हुई असुविधा और परेशानी को लेकर खेद व्यक्त करती है। इंडिगो के अनुसार उड़ानों में आई भारी गड़बड़ी कई कारकों के दुर्भाग्यपूर्ण और अप्रत्याशित मेल के कारण हुई, जिसने मिलकर परिचालन नेटवर्क पर दबाव बना दिया।

इंडिगो ने डीजीसीए से अधिक समय की मांग करते हुए कहा है कि संचालन के पैमाने और समस्याओं की जटिलता को देखते हुए अभी किसी एक सटीक कारण को चिन्हित कर पाना संभव नहीं है। कंपनी का कहना है कि डीजीसीए के नियमों के अनुसार किसी भी शो कॉज नोटिस का उत्तर देने के लिए 15 दिन का समय मिलता है, इसलिए विस्तृत और गहन 'रूट कॉज एनालिसिस' (आरसीए) के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इंडिगो ने यह भी आश्वासन दिया कि आरसीए पूरा होने के बाद उसकी विस्तृत रिपोर्ट डीजीसीए को सौंप दी जाएगी।

अपने प्रारंभिक विश्लेषण में एयरलाइन ने बताया कि इंडिगो नेटवर्क में उत्पन्न व्यवधान कई कारणों के सम्मिलित प्रभाव से हुए। इनमें छोटे-छोटे तकनीकी गड़बड़ियाँ, सर्दियों के सीज़न की शुरुआत के चलते शेड्यूल में बदलाव, प्रतिकूल मौसम स्थितियां, बढ़ती हवाई यातायात भीड़ और नए क्रू रोस्टरिंग नियमों (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन- एफडीटीएल फेज 2) के लागू होने से उत्पन्न चुनौतियां शामिल हैं। इंडिगो ने यह भी स्पष्ट किया कि वह लंबे समय से इन नई एफडीटीएल नियमों पर डीजीसीए के साथ चर्चा कर रहा था और कुछ विनियामक छूटों तथा विस्तार की मांग भी कर रहा था। इन सभी कारकों के संयुक्त प्रभाव से दिसंबर के शुरुआती दिनों में नेटवर्क पर ऑन-टाइम परफॉर्मेंस गिरने लगी और इससे क्रू उपलब्धता पर भी प्रभाव पड़ा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंडिगो ने 5 दिसंबर को अपने नेटवर्क का 'रीबूट' किया, जिसके तहत बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द की गईं। कंपनी का कहना है कि यह निर्णय फंसे हुए यात्रियों को राहत देने, हवाई अड्डों पर बढ़ रही अव्यवस्था को कम करने और क्रू तथा विमान को पुनः प्रभावी ढंग से तैनात करने के उद्देश्य से लिया गया। इस नेटवर्क रीबूट के बाद 6 दिसंबर से सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होना शुरू हो गईं।

यात्रियों की सुविधाओं को लेकर इंडिगो ने दावा किया कि उसने डीजीसीए के नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार नियमों के तहत भोजन, रिफ्रेशमेंट, होटल और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था संभव सीमा तक उपलब्ध कराई। कंपनी ने अधिकांश प्रभावित यात्रियों को समय पर रिफंड भी जारी किए जाने की बात कही है। डीजीसीए इंडिगो के उत्तर की अब विस्तृत जांच कर रहा है और कहा है कि एयरलाइन के जवाब का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार उचित प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 20 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में लुढ़केगा पारा, अमेरिका ने ग्रीनलैंड में भेजे मिलिट्री एयरक्राफ्ट

आज की ताजा खबर, 20 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में लुढ़केगा पारा, अमेरिका ने ग्रीनलैंड में भेजे मिलिट्री एयरक्राफ्ट

शुरू होते ही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में फैलाया कचरा, रेलवे बोला-स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी, Video

शुरू होते ही वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में फैलाया कचरा, रेलवे बोला-स्वच्छता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी, Video

UAE राष्ट्रपति का ताबड़तोड़ भारत दौरा, पीएम मोदी से अहम मुलाकात, क्या पाकिस्तान-सऊदी अरब की बढ़ेगी टेंशन?

UAE राष्ट्रपति का ताबड़तोड़ भारत दौरा, पीएम मोदी से अहम मुलाकात, क्या पाकिस्तान-सऊदी अरब की बढ़ेगी टेंशन?

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कितना होगा किराया?

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कितना होगा किराया?

Dog Bite: स्ट्रे डॉग्स पर सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता की दलील, भैरव के वाहन हैं ये...रीति रिवाज को ध्यान में रखकर सुप्रीम कोर्ट ले फैसला

Dog Bite: स्ट्रे डॉग्स पर सुनवाई से पहले याचिकाकर्ता की दलील, भैरव के वाहन हैं ये...रीति रिवाज को ध्यान में रखकर सुप्रीम कोर्ट ले फैसला