देश

Video: आंसू, बेबसी और गुस्सा... फ्लाइट्स की इंजतार ने तोड़ा यात्रियों का हौसला; एयरपोर्ट पर लोगों ने बयां किया अपना दर्द

Indigo Flight Updates: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाट का इंतजार कर रही एक लड़की का हौसला टूट पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट की इंतजार में परेशान लड़की के आंखों में आंसू हैं। वहीं, दूसरी ओर एयरपोर्ट पर लंबी कतारें हैं। आलम ये है कि लोगों को एयरपोर्ट पर बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

Image

फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से एयरपोर्ट पर यात्री परेशान।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Indigo Flight Updates: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ाने रद्द होने की वजह से पिछले तीन दिनों से यात्री काफी परेशान हैं। दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों की फ्लाइट कैंसिल है। यात्रिओं को एयरपोर्ट आकर पता चल रहा है कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। एयरपोर्ट पर कुछ यात्री किस हद तक परेशान हो चुके हैं, उसकी एक बानगी अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिली है।

एयरपोर्ट पर फ्लाट का इंतजार कर रही एक लड़की का हौसला टूट पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट की इंतजार में परेशान लड़की के आंखों में आंसू हैं। वहीं, दूसरी ओर एयरपोर्ट पर लंबी कतारें हैं। आलम ये है कि लोगों को एयरपोर्ट पर बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

'हमारी 6-7 महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई'

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे, महर्षि जानी ने कहा, "मुझे सुबह 6.15 बजे की फ्लाइट से गुवाहाटी जाना था; यह कोलकाता से कनेक्टिंग फ्लाइट थी। हमें स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के लिए चुना गया। हमने इंडिगो की फ्लाइट बुक की थी। लेकिन फ्लाइट में देरी हो रही है, इसलिए हम वहाँ नहीं जा पाएँगे। परिवहन का कोई और तरीका नहीं है। अगर हम ट्रेन से जाते हैं, तो हमें वहां पहुंचने में 3 दिन लगेंगे। हमारी 6-7 महीनों की मेहनत अब बर्बाद हो गई है। हम घर लौट रहे हैं।"

इंदौर एयरपोर्ट पर भी यात्री परेशान

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक यात्री ने कहा, "मेरा सामान 2 दिन से नहीं आया है और कोई जानकारी नहीं है। मैं 3 दिसंबर को इंडिगो की फ्लाइट से इंदौर आया था। उन्होंने मुझे एक प्रॉपर्टी रिपोर्ट और एक संपर्क नंबर दिया है, जो रिसीव नहीं हो रहा है।

इंडिगो ने मांगा 15 दिसंबर तक का समय

देश के कई एयरपोर्ट से आज भी 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर रातभर पैसेंजर परेशान दिखे। इससे पहले चार दिन में रद्द उड़ानों की संख्या 2,000 से ज्यादा हो गई है। पिछले 4 दिन सें रोजाना एवरेज 500 फ्लाइट लेट हो रही हैं।

इंडिगो का कहना है कि फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article