देश

A-320 विमानों पर सोलर रेडिएशन का खतरा, एयरबस ने जारी की चेतावनी , सॉफ्टवेयर बदलेंगे इंडिगो-एयर इंडिया, उड़ानें प्रभावित

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि ए320 पर एयरबस की ओर से जारी निर्देशों को उसने देखा है। इसके बाद उसे अपने इन विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट की जरूरत होगी। इसमें ज्यादा समय लगेगा और इस वजह से उसकी उड़ानें व्यापक रूप से प्रभावित होंगी। विमान कंपनी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताया है।

Image

एयर इंडिया, इंडिगो की विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

A320 glitch : अपने A320 विमानों के बारे में एयरबस ने चेतावनी जारी की है। एयरबस ने कहा है कि सूर्य की तेज किरणों (सोलर रेडिएशन) की वजह से ए 320 में लगा फ्लाइट-कंट्रोल सिस्टम का डाटा प्रभावित हो सकता है। इस चेतावनी के बाद इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में कहा है कि उनके पास A320 श्रृंखला वाले जितने भी विमान हैं, उनकी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत में 200 से 250 ऐसे विमान हैं जिनमें तत्काल सॉफ्टवेयर अपडेट अथवा हार्डवेयर में बदलाव करने की जरूरत होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इसके चलते विमान कंपनियों को अपने इन विमानों में सुधार करने के लिए उन्हें ग्राउंड करने के लिए बाध्य होना होगा।

सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट की जरूरत

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि ए320 पर एयरबस की ओर से जारी निर्देशों को उसने देखा है। इसके बाद उसे अपने इन विमानों में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर अपडेट की जरूरत होगी। इसमें ज्यादा समय लगेगा और इस वजह से उसकी उड़ानें व्यापक रूप से प्रभावित होंगी। विमान कंपनी ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताया है। यात्रा के लिए निकलने से पहले एयर इंडिया ने यात्रियों से अपना फ्लाइट स्टेटस चेक करने का अनुरोध किया है।

यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा

उड़ानों के बारे में जानकारी के लिए उसने 011-69329333, 011-69329999 नंबर जारी किए हैं। वहीं, इंडिगो ने कहा है कि एयरबस के तकनीकी परामर्श को देखते हुए वह ए-320 विमानों में जरूरी अपडेट्स कर रही है। इससे विमानों का उड़ान प्रभावित हो सकता है। इंडिगो ने भी कहा है कि यात्रा के लिए निकलने से पहले यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की जरूरत है।

प्रभावित हो सकती है करीब 250 विमानों की सेवा

एयरबस ने शुक्रवार को कहा कि ‘सोलर रेडिएशन’ के कारण एक320 श्रृंखला के कई विमानों में उड़ान नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा के खराब होने की आशंका है। कंपनी ने यह भी बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर बदलाव किए जाएंगे, जिससे उड़ानों के संचालन में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’को बताया कि भारतीय विमानन कंपनियों के पास मौजूद ए320 श्रृंखला के लगभग 200 से 250 विमानों में यह समस्या दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करना पड़ेगा।

इंडिगो, एयर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास ऐसे विमान

सूत्रों ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव के कारण भारत में अस्थायी तौर पर परिचालन संबंधी व्यवधान आ सकता है क्योंकि ए320 श्रृंखला के लगभग 200-250 विमानों को थोड़े समय के लिए उपयोग में नहीं लेने की जरूरत है। भारत ए320 श्रृंखला के छोटी संरचना वाले विमानों का एक बड़ा बाजार है। इंडिगो, एयर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस जैसी विमानन कंपनियां इन विमानों का इस्तेमाल करती हैं। देश में ऐसी लगभग 560 विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article