Train General Coach: 2 साल के भीतर 10 हजार जनरल और स्लीपर कोच बनाएगी भारतीय रेलवे, एसी में भीड़ होगी कम

Train General Coach: ट्रेन में जनरल और स्लीपर श्रेणी के डिब्बों की संख्या कम होने से भी समस्या बढ़ जाती है। रेलवे ने इसी समस्या को दूर करने और सुविधाजनक सफर मुहैया कराने के इरादे से गैर-वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बों का निर्माण करने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो वर्षों में 10,000 गैर-वातानुकूलित डिब्बे बनाए जाएंगे
  • पार्सल वैन और 55 पैंट्री कार का भी निर्माण होगा
  • वेटिंग के झंझट से मिलेगी मुक्ति

Train General Coach: भारतीय रेलवे अब जनरल कोचों के निर्माण पर तेजी से ध्यान देने जा रही है। हाल के दिनों में जनरल कोचों की कमी का मुद्दा छाया रहा था, एसी में जमकर भीड़ देखी जा रही थी। जिसके बाद भारतीय रेलवे की जमकर आलोचना हुई थी। अब रेलवे की ओर से कहा गया है कि 2 साल के भीतर 10 हजार जनरल और स्लीपर कोचों का निर्माण किया जाएगा।

Train General Coach

भारतीय रेलवे तेजी से बनाएगी जनरल डिब्बे

End of Feed