देश

'भ्रामक VIDEO न करें शेयर', कांग्रेस पर बरसा रेलवे, कहा- गलत इरादे से साझा किया जा रहा पुराना वीडियो

Misleading VIDEO: कांग्रेस ने रविवार को एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, रेलवे ने कांग्रेस द्वारा साझा किए गए वीडियो को भ्रामक करार दिया है।

Image

रेलवे ने कांग्रेस के वीडियो को बताया भ्रामक (फोटो साभार: @ECRlyHJP)

Photo : Twitter

Misleading VIDEO: कांग्रेस ने रविवार को एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार ने युवाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया है। इस पर भारतीय रेल की प्रतिक्रिया सामने आई। रेलवे ने कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो को पुराना और भ्रामक करार दिया है और कहा कि इसे गलत इरादे से शेयर किया जा रहा है।

रेलवे ने VIDEO को बताया भ्रामक

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कांग्रेस के वीडियो को 'गुमराह' करने वाला बताया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने कहा, ''यह एक पुराना वीडियो है, जिसे गलत इरादे के साथ शेयर किया जा रहा है। हम सभी से अपील करते हैं कि भ्रामक तस्वीरें या वीडियो साझा न करें। ऐसा करना देश और यात्रियों के हित में नहीं है।''

इसके अलावा, ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने एक के बाद एक पोस्ट कर बिहार के रेलवे स्टेशनों का मौजूदा हाल दिखाया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बिल्कुल भी भीड़ नहीं है और आवाजाही एकदम सामान्य है। रेलवे ने तो मुजफ्फरपुर स्टेशन से परीक्षा स्पेशन ट्रेन का वीडियो भी पोस्ट किया, जो 24 मई का ही बताया जा रहा है।

कांग्रेस ने शेयर किया था वीडियो

कांग्रेस ने छात्रों का एक वीडियो साझा किया, जो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जद्दोजहद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टेशन पर छात्रों की भारी भीड़ है और उन्हें स्टेशन पर जमीन में लेटे हुए भी दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने दावा किया था, ''ये बिहार के युवा हैं, जो ट्रेन में भेड़-बकरियों की तरह भरकर पॉलिटेक्निक परीक्षा देने जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने बातें तो बड़ी-बड़ी की थी, लेकिन अब युवाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया है। सवाल है- क्या भाजपा नेताओं के बच्चे इस भयंकर गर्मी में इस तरह का सफर करेंगे?।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article