देश

जहां बनती है Vande Bharat Train, वहां के तैयार किए कोच भेजे जाते हैं विदेश, देखें- कैसे बनती है?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 21, 2023, 07:04 PM IST

Indian Railways IRCTC Vande Bharat Express Train Coach at ICF: हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दो अक्टूबर, 1955 को आईसीएफ की शुरुआत की थी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Indian Railways IRCTC Vande Bharat Express Train Coach at ICF: वंदे भारत एक्सप्रेस बाहर से देखने में जितनी कमाल की लगती है, अंदर से और सफर के मामले में भी उतनी ही बेमिसाल है। पर क्या कभी आपने सोचा या देखा है कि यह आखिरकार बनती कहां और कैसे है? आइए, जानते हैं कि यह कहां और कैसे तैयार की जाती है:

दरअसल, तमिलनाडु के चेन्नई शहर में स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) समूची दुनिया में भारत का सबसे बड़ा ट्रेन मैन्युफैक्चरर है। मौजूदा समय में आईसीएफ में कुल 9000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।

आईसीएफ की तरफ से तैयार किए गए कोच थाईलैंड, बर्मा, ताइवान, जाम्बिया, फिलीपींस, तंजानिया, युगांडा और बाकी देशों को भी निर्यात किए जाते हैं। पूरे भारत में,अधिकत्तर ट्रेन कोच आईसीएफ की ओर से ही बनाए जाते हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article