देश

Train Derailment: भारतीय रेलवे ने ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में बनाया 'World Record', ममता का तंज

Mamata banerjee on train derailment: ममता ने कहा, 'लोगों की सुरक्षा खतरे में है और वे ट्रेन से सफर करने से डर रहे हैं। रेल मंत्री कहां हैं? केवल चुनाव के दौरान वोट मांगने से काम नहीं चलेगा। जब लोग खतरे में हों, तो आपको उनके साथ खड़े होना होगा।'

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय रेलवे पर तंज कसा

Photo : BCCL

Mamata banerjee on train derailment: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भारतीय रेलवे पर तंज कसते हुए कहा कि उसने ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में 'विश्व रिकॉर्ड' बना दिया है। ममता की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक खाली मालगाड़ी के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना के कुछ घंटों बाद आई।

उन्होंने बीरभूम में एक समीक्षा बैठक के बाद कहा, 'रेलवे में हो क्या रहा है? आज भी ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर आई है। रेलवे ने ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता?'

न्यू मयनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए

जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मयनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6.20 बजे हुई इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।दो बार रेल मंत्री का पदभार संभाल चुकीं ममता ने दावा किया कि उन्होंने विभाग को सुचारू रूप से चलाया और पश्चिम बंगाल के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा, 'रेल मंत्री के रूप में मैंने बंगाल के लिए दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी।' रेलवे ने एक हालिया रिपोर्ट में बताया था कि अगस्त के बाद से देश भर में ट्रेन को पटरी से उतारने की 18 कोशिशें हुईं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article