Whatsapp Spam Call: विदेशी नंबरों से हाल के दिनों में कई यूजर्स को वाट्सएप पर स्पैम कॉल आ रहे हैं। लोग इसकी लगातार शिकायत कर रहे थे, जिसके बाद इस मामले को अब केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए वाट्सएप को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है।
आईटी मंत्रालय भेजेगा नोटिस
अज्ञात अंतरराष्ट्रीय नंबरों से व्हाट्सएप स्पैम कॉल के मुद्दे को नोटिस में लेते हुए आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि आईटी मंत्रालय कंपनी को नोटिस भेजेगा। उन्होंने कहा कि यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर है। सरकार कथित दुरुपयोग या उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता के कथित उल्लंघन पर कंपनी से जवाब मांगेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रीलोडेड ऐप्स के लिए किस तरह की अनुमति होनी चाहिए, इस पर दिशा-निर्देशों पर विचार कर रही है।
क्या कहा राजीव चंद्रशेखर ने
आगे आगे कहा कि अगर स्पैम का कोई मुद्दा है, तो यह निश्चित रूप से एक ऐसा मुद्दा है जिसे व्हाट्सएप को देखना चाहिए या किसी मैसेंजर प्लेटफॉर्म को देखना चाहिए। उन्होंने कहा- "वे कैसे पहचान सकते हैं कि व्हाट्सएप पर कौन से नंबर हैं ... क्या वे इसे आँख बंद करके कर रहे हैं ... क्या यह कोई डेटाबेस है जो उन्हें मिला है? यदि कोई डेटाबेस है तो यह गोपनीयता का उल्लंघन है।"
क्या है शिकायत
भारत में व्हाट्सएप यूजर्स ने हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय नंबरों से स्पैम कॉल आने की शिकायत की थी। कई लोगों ने ट्विटर पर कहा कि इन स्पैम कॉल्स के एक बड़े हिस्से में इंडोनेशिया (62), वियतनाम (84), मलेशिया (60), केन्या (254) और इथियोपिया (251) से संबंधित देशों के कोड थे।
