देश

Indian Army का बदलता रूप, ये पांच स्तंभ सेना को बना देंगे और घातक; देखते ही भाग खड़े होंगे दुश्मन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 2, 2023, 09:21 PM IST

Indian Army: भारत इस समय दो मोर्चों पर चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक तरफ चीन है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान। भारतीय सेना दोनों ही मोर्चों पर दुश्मनों को खदेड़ चुकी है। भारतीय सेना अब आधुनिक वॉर की तैयारी में जुटी है। इसके लिए नए साल में भारतीय सेना कई बदलावों से गुजरने वाली है।

Image

भारतीय सेना हो रही है आधुनिक

Photo : Twitter

Indian Army: केंद्र सरकार लगातार सेना को आधुनिक बनाने पर जोर देती रही है, इसके लिए करोड़ों का फंड में जारी किया गया है। सेना भी इस रास्ते पर लगातार चलते हुए अपने आप को आधुनिक बना रही है। साल 2023 में भारतीय सेना कई और मामलों में आधुनिक हो जाएगी।

सोमवार को भारतीय सेना की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि सेना अपने पांच स्तंभों के विकास के सहारे और आधुनिक बनने की तैयारी कर रही है। इन स्तभों के सहारे भारतीय सेना दुश्मनों के दांत आसानी से खट्टे कर सकती है। इन पांच स्तंभों में ट्रेनिंग, आधुनिक हथियार, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वदेशीकरण शामिल है। सेना ने लिखा- "भारतीय सेना, बदलते समय व समीकरणों के साथ स्वयं भी परिवर्तन की ओर गतिशील है। देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ, परिवर्तन के पांच स्तंभ देंगे सेना को एक परिवर्तित स्वरूप। समय है प्रगतिशील परिवर्तन का।"

दरअसल युद्ध अब पहले की तरह नहीं रहा है, दुनिया भर में आधुनिक हथियारों के सहारे अब जंग लड़ी जा रही है। भारतीय सेना इस समय दो मोर्चें पर दुश्मनों का सामना कर रही है। एक तरफ पाकिस्तान है, जिसे वो कई बार जंग के मैदान में हरा चुकी है। दूसरी तरफ चीन है जो हाल के दिनों में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते रहा है, जिसे हर बार भारतीय सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब मिला है। आशंका है कि चीन, ऐसी गुस्ताखी आगे भी कर सकता है। जिसके लिए भारतीय सेना भी तैयार है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात