देश

भारत ने क्यों निभाया इस पड़ोसी देश से रिश्ता? दिए 50 सैन्य वाहन

India-Nepal News: भारत ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली सेना को 50 सैन्य उपयोग वाहन सौंपे। यह पहल नेपाली सेना में क्षमता निर्माण से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा देने की भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Image

भारत ने नेपाल को दिए 50 सैन्य वाहन

India-Nepal Friendship: भारतीय सेना ने हाल ही में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली सेना को 50 सैन्य उपयोग वाहन सौंपे हैं। सेना ने कहा कि यह दोनों सेनाओं के बीच 'अटूट बंधन' को रेखांकित करता है। भारतीय सेना ने X पर एक पोस्ट में इस घटनाक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। सेना ने लिखा, 'रक्षा सहयोग। भारतीय सेना ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली सेना को 50 सैन्य वाहन सौंपे। नेपाल में भारत के राजदूत काठमांडू में एक समारोह के दौरान इन वाहनों को औपचारिक रूप से सौपेंगे।'

पोस्ट में कहा गया है कि यह पहल नेपाली सेना में क्षमता निर्माण से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा देने की भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है और दोनों सेनाओं के बीच मौजूद 'दोस्ती, विश्वास और घनिष्ठ सहयोग के अटूट बंधन को रेखांकित करती है।'

भारत ने इस देश की सेना की भी की मदद

भारतीय सेना ने X पर एक अन्य पोस्ट में म्यांमा (Myanmar) की सेना के साथ अपने सहयोग का जिक्र किया। सेना ने कहा, 'मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, सिम्युलेटर विकास प्रभाग से भारतीय सेना की मोबाइल प्रशिक्षण टीम ने बाहतू में ’म्यांमा आर्मी कॉम्बैट फोर्सेज स्कूल’ में 12-लेन वाला पैदल सेना हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर स्थापित किया है।'

हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर एक 'रियल टाइम' या 'वर्चुअल रियल्टी' आधारित प्रशिक्षण प्रणाली होती है, जो वास्तविक जीवन की प्रक्रियाओं की नकल कर उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित, नियंत्रित वातावरण में सैन्य कौशल विकसित करने, अनुभव हासिल करने और आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास करने की सुविधा देती है। सेना ने कहा, 'म्यांमा की सेना के कर्मियों को सिस्टम के संचालन, परिदृश्य निष्पादन और तकनीकी रखरखाव के बारे में व्यापक प्रशिक्षण दिया गया।'

भारतीय वायु सेना नई पीढ़ी के और अधिक विमान शामिल करने की इच्छुक

वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नागेश कपूर ने बुधवार को कहा कि भारतीय वायु सेना अपने बेड़े में नई पीढ़ी के 'और भी अधिक' विमानों को शामिल करने की इच्छुक है। कपूर वायु शक्ति अभ्यास से पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राफेल के बारे में उन्होंने कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान राफेल निश्चित रूप से अन्य नायकों के साथ-साथ एक नायक था। जी हां, राफेल इन दिनों एक चर्चित शब्द बन चुका है; यह निश्चित रूप से चर्चा के केंद्र में है।'

वायुसेना के उपप्रमुख ने कहा, 'वायुसेना और भी कई एमआरएफए (बहु-भूमिका लड़ाकू विमान) को शामिल करने का इच्छुक है, चाहे वह राफेल हो या कोई अन्य विमान, इस पर फिलहाल विचार चल रहा है। और इस संबंध में अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।' कपूर ने कहा, 'भारतीय वायु सेना अपने बेड़े में नई पीढ़ी के और अधिक विमान शामिल करने के लिए उत्सुक है, और जितनी जल्दी हो सके उतना अच्छा है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित