देश

J&K: राजौरी एनकाउंटर में आर्मी के 'डॉग' 'केंट' ने हैंडलर की जान बचाते हुए दिया बलिदान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2023, 10:51 PM IST

Indian Army Dog Kent: भारतीय सेना के डॉग जिसका नाम केंट था 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी।

Image

21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर (फाइल फोटो)

कश्मीर के राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है वहीं चल रहे ऑपरेशन में आर्मी का डॉग जिसका नाम केंट था जो मादा लैब्राडोर थी उसका भी बलिदान हो गया है, बताते हैं कि अपने हैंडलर की जान बचाते वक्त केंट की जान चली, इस घटना में

एक पुलिस एसपीओ सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि केंट जम्मू के राजौरी जिले में ऑपरेशन में सबसे आगे थी उन्होंने कहा, 'केंट भाग रहे आतंकवादियों की राह पर सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहा था। यह भारी शत्रुतापूर्ण गोलीबारी में मारी गई, अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए, इसने भारतीय सेना की सर्वोत्तम परंपराओं में अपना जीवन बलिदान कर दिया।'

वहीं जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राजौरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी और शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article