जयपुर

डकैत और पुलिस की मुठभेड़, 2 राइफल समेत 130 जिंदा कारतूस बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 12:24 PM IST

धौलपुर जिले में चंदीपुरा के जंगलों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस मुठभेड़ में एक डकैत के पैर में गोली लग गई।

Image

Dholpur Encounter Between Dacoits And Police (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Dholpur Encounter Between Dacoits And Police: धौलपुर जिले में चंदीपुरा के जंगलों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की इस मुठभेड़ में एक डकैत के पैर में गोली लग गई। वहीं, दो डकैत घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि सभी डकैतों को कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने डकैतों के पास से हथियार भी बरामद किए है। वहीं, पुलिस ने तीनों डकैतों के खिलाफ इनाम भी घोषित किए हुए थे। मामला धौलपुर के बसई डांग थाना का है।

डकैतों पर पहले से था इनाम घोषित

दरअसल, इन तीनों डकैतों के खिलाफ धौलपुर समेत मध्य प्रदेश में संगीन धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने इन पर पहले से ही इनाम घोषित कर रखे थे। वहीं, धौलपुर के जंगलों में देर रात पुलिस की टीम को डकैतों के छुपे होने की सुचना मिली। इसके साथ ही पुलिस ने डकैतों की घेराबंदी की। जब डकैतों ने खुदको पुलिस से घिरा हुआ पाया तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

2 पचफेरा राइफल समेत 130 जिंदा कारतूस भी बरामद

पुलिस की इस फायरिंग में एक डकैत के पैर पर गोली लग गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। हालांकि इस मुठभेढड़ में पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बच गए। वहीं, पुलिस ने डकैतों के पास से 2 पचफेरा राइफल और करीब 130 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वही, एसपी देवेंद्र राजावत ने बताया कि चारों तरफ से घिरा देखकर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो डकैत रामलखन गुर्जर के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी भी घायल हो गए। तीनों डकैतों को हिरासत में ले लिया और घायल हालत में तीनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article