देश

Ind Vs PAK: 'मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, पाकिस्तान के पास... ', संजय राउत का अब BCCI पर फूटा गुस्सा

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच पर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए। उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी 1,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई है और यह पैसा भारत के खिलाफ इस्तेमाल होगा।

Image

भारत पाकिस्तान मैच को लेकर संजय राउत ने बड़ा दावा किया है।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

Photo : PTI

Ind vs Pak Asia Cup 2025: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि एक दिन पहले खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच पर 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए।

राज्यसभा सदस्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत-पाकिस्तान मैच से 1,000 करोड़ रुपये मिले हैं और ‘‘इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा।’’

संजय राउत ने क्या किया दावा?

राउत ने दावा किया, ‘‘कल के मैच में 1.5 लाख करोड़ रुपये का जुआ खेला गया, जिसमें से 25,000 करोड़ रुपये पाकिस्तान के पास गए। इस पैसे का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जाएगा। क्या सरकार या बीसीसीआई को इसकी जानकारी नहीं है?’’

जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से टीम इंडिया ने नहीं मिलाया हाथ

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ रविवार को खेला गया मैच सात विकेट से जीत लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के अपने समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

राउत की पार्टी इस मैच का विरोध कर रही थी। राउत ने इसे एक तमाशा बताया और दावा किया कि यह इनकार तात्कालिक निर्णय नहीं था।

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और उसके बाद सात मई को सीमा पार आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच बहिष्कार के आह्वान के बावजूद यह मैच खेला गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article