देश

Defence Deal: भारतीय नौसेना और होगी ताकतवर, भारत-अमेरिका के बीच हुई 24 MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर डील

भारत ने अपने 24 MH-60R 'सीहॉक' हेलीकॉप्टर के लिए अमेरिका के साथ $946 मिलियन का सस्टेनमेंट एग्रीमेंट किया है। इस पूरी डील में मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स, ट्रेनिंग और टेक्निकल मदद शामिल है।

Image

MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर डील (फाइल फोटो: canva)

भारत ने अपने 24 MH-60R 'सीहॉक' ( MH-60R Seahawk Helicopters) नेवल हेलीकॉप्टर के बेड़े को सपोर्ट करने के लिए अमेरिका के साथ $946 मिलियन का सस्टेनमेंट एग्रीमेंट फाइनल किया है। इस डील में मेंटेनेंस, स्पेयर पार्ट्स, ट्रेनिंग और टेक्निकल मदद शामिल है यह एक बड़ा पैकेज है। मकसद भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करना, अमेरिका और क्षेत्रीय सेनाओं के साथ इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाना और नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करना है।

US स्टेट डिपार्टमेंट ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत के साथ हमारे डिफेंस रिश्तों में अच्छी खबर है। भारत के डिफेंस मिनिस्ट्री ने लॉकहीड मार्टिन के बनाए 24 MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टरों के लिए एक सस्टेनमेंट पैकेज पर साइन किया है। यह $946 मिलियन डॉलर का पैकेज इंडियन नेवी की समुद्री क्षमताओं को बढ़ाएगा, US और रीजनल पार्टनर्स के साथ इंटरऑपरेबिलिटी बनाएगा, और हमारे दोनों देशों को ज़्यादा सुरक्षित और खुशहाल बनाएगा।'

आधिकारिक बयान के अनुसार, सतत समर्थन एक व्यापक पैकेज है जिसमें पुर्जों, सहायक उपकरण, उत्पाद समर्थन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता, घटकों की मरम्मत और पुनःपूर्ति और भारत में ‘मध्यवर्ती’ स्तर के घटक मरम्मत और आवधिक रखरखाव निरीक्षण सुविधाओं की स्थापना शामिल है।

US सरकार पर निर्भरता कम करेगा

इन सुविधाओं का देश में डेवलपमेंट लंबे समय में क्षमता बढ़ाएगा और US सरकार पर निर्भरता कम करेगा, इस तरह यह आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ भी जुड़ा होगा। इससे MSMEs और दूसरी भारतीय फर्मों के जरिए स्वदेशी प्रोडक्ट और सर्विसेज के डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

इस एग्रीमेंट का समय ध्यान देने लायक

इस एग्रीमेंट का समय ध्यान देने लायक है, यह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 4-5 दिसंबर को 23वें भारत-रूस सालाना समिट के लिए भारत आने से पहले हुआ है। बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे 4 दिसंबर 2025 की शाम को नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। चार साल बाद हो रहे पुतिन के दौरे के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article