Advanced Agni missile with MIRV (Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle) system was successfully tested from Dr. APJ Abdul Kalam Island, Odisha on 08th May 2026.
The missile was flight tested with Multiple payloads, targeted to different targets spatially distributed… pic.twitter.com/W7ufT7pwbt
क्या है MIRV तकनीक ?
ग्लाइड हथियार प्रणाली का पहला सफल परीक्षण
इससे पहले, ओडिशा तट के पास स्वदेशी रूप से विकसित 'ग्लाइड' हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया गया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, साधारण युद्धक हथियारों को सटीक निर्देशित हथियारों में बदलने के लिए विकसित सामरिक उन्नत रेंज संवर्धन (TARA) प्रणाली का गुरुवार को परीक्षण किया गया।
मंत्रालय ने बताया था, ''रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायु सेना ने ओडिशा तट के पास टीएआरए हथियार प्रणाली का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया।'' बताया गया था कि टीएआरए भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो बिना निर्देशित युद्धक हथियारों को सटीक निर्देशित हथियारों में परिवर्तित करती है। मंत्रालय के मुताबिक, यह अत्याधुनिक कम लागत वाली प्रणालियों का उपयोग करने वाला पहला ग्लाइड हथियार है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
