देश

Agni-1 Missile: मिशन सफल! भारत ने फिर दिखाई ताकत, अग्नि-1 मिसाइल ने सटीक निशाने के साथ किया टेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2026, 09:01 PM IST

Agni 1 Ballistic Missile: भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Image

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण

Agni 1 Ballistic Missile: भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण में सभी अभियानगत और तकनीकी मानक प्राप्त कर लिए गए।इसने कहा, 'यह परीक्षण सामरिक बल कमान के अंतर्गत किया गया।'

मंत्रालय ने कहा कि इस परीक्षण से सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मापदंडों की पुष्टि हो गई है। मंत्रालय ने कहा, 'यह परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में किया गया।' 'अग्नि-1' से 'अग्नि-4' मिसाइलों की मारक क्षमता 700 किमी से 3,500 किमी तक है और इन्हें पहले ही तैनात किया जा चुका है।

'अग्नि-1' से 'अग्नि-4' मिसाइलों की मारक क्षमता 700 किमी से 3,500 किमी तक

अग्नि 1 मिसाइल (Agni 1 Ballistic Missile) को उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और रिसर्च सेंटर इमारात के साथ मिलकर डेवलप किया है।बता दें कि 'अग्नि-1' से 'अग्नि-4' मिसाइलों की मारक क्षमता 700 किमी से 3,500 किमी तक है। यह 1,000 किलो के परमाणु हथियार को अपने साथ ले जा सकती है और इस मिसाइल का भार 12 टन है।

इसकी लंबाई 15 मीटर और वजन लगभग 12 टन

जमीन से जमीन पर वार करने वाली इस मिसाइल को सॉलिड प्रॉपलैंट्स द्वारा बनाया गया है। इसकी लंबाई 15 मीटर और वजन लगभग 12,000 किलोग्राम (12 टन) है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) द्वारा एकीकृत (Integrate) किया गया है।

यह ठोस प्रणोदन इंजन पर आधारित

यह ठोस प्रणोदन इंजन पर आधारित है। इसमें एक उन्नत नेविगेशन प्रणाली (Ring Laser Gyro-INS) लगी है, जो इसे अत्यधिक सटीक बनाती है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के परीक्षण भारत की सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा हैं, जिससे किसी भी संभावित खतरे के खिलाफ तैयारियों को लगातार अपडेट करते रहते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

End of Article