देश

'100 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाएंगे द्विपक्षीय व्यापार'; साझा प्रेस कांफ्रेस में बोले पुतिन; कच्चे तेल पर भी किया बड़ा एलान

Image

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। फोटो- PTI

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान भारत-रूस के बीच कई बेहद अहम करार हुए। हैदराबाद हाउस में 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया। इस दौरान बोलते हुए पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी को शानदार मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देश भुगतान के लिए नेशनल करेंसी की तरफ बढ़ रहे हैं। हमारे बीच हमारी मुद्राओं में व्यापार होगा।

गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी से गदगद पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के प्रधानमंत्री और हमारे सभी भारतीय साथियों को रूसी प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी और मेहमाननवाजी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं कल अपने घर पर डिनर के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं।

भारत को निर्बाध ईंधन आपूर्ति देते रहेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत और रूस ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।हमारे देश धीरे-धीरे पेमेंट सेटलमेंट के लिए नेशनल करेंसी के इस्तेमाल की तरफ बढ़ रहे हैं। हम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को सालाना 100 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर ले जाने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। पुतिन ने यह भी कहा कि हम भारत को बेरोकटोक तरीके से ईंधन की आपूर्ति के लिए तैयार हैं। हम छोटे ‘मॉड्यूलर’ परमाणु रिएक्टर और ‘फ्लोटिंग’ परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण में सहयोग पर भी चर्चा कर सकते हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article