देश

National Space Day: भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने को तैयार, ISRO प्रमुख ने की ये अपील

National Space Day: भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने लोगों से खास अपील की है। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के दिन हमारे साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े और भारत की उपलब्धि को सेलिब्रेट करें।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Twitter

National Space Day: भारत ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर इतिहास रचा था, जिसके बाद इस दिन को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' (National Space Day) के रूप में घोषित कर दिया गया था। अब भारत अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के लिए इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

इसरो प्रमुख ने की अपील

इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ देश के सभी नागरिकों को इन गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्रव्यापी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा है कि इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े।

पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

बता दें कि भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 23 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन अंतरिक्ष विभाग देश भर में व्यापक समारोह आयोजित करेगा। इसके लिए देशभर में तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है और अब इसे अंतिम रूप दिया जाने लगा है। इसके लिए इसरो प्रमुख ने लोगों से अपील की है।

भारत ने रचा था इतिहास

आपको बता दें कि भारत ने पिछले साल 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक उतारा था। दक्षिणी ध्रुव पर इसके सफल लैंडिंग करते ही भारत ऐसा करने वाला पहला देश बना था। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में हर साल 23 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article