देश

भारत-पाक मैच कोई मुद्दा नहीं, विपक्ष को फसल को नुकसान जैसे अहम मुद्दे उठाने चाहिए, अजित पवार की नसीहत

अजित पवार ने कहा कि आज कई अहम विषय हैं जैसे भारी वर्षा, फसल का नुकसान और यातायात जाम लेकिन विपक्ष के सदस्य भारत-पाकिस्तान मैच जैसे गैरजरूरी मुद्दों पर बोलते हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वोट चोरी के आरोपों में कोई दम नहीं है।

Image

अजित पवार की विपक्ष को नसीहत (PTI)

Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्ष को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच जैसे गैरजरूरी मुद्दों पर बोलने के बजाय भारी बारिश से हुई फसल क्षति और यातायात जाम जैसे अहम मुद्दे उठाने चाहिए। वह शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत की उस आलोचना पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें राउत ने पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में एशिया कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के साथ खेलने की केंद्र सरकार की अनुमति पर सवाल उठाया था।

अजित पवार ने कहा, कुछ लोगों का मानना है कि भारत को पाकिस्तान जैसे प्रतिद्वंद्वी से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए, क्योंकि वह हमारे देश में आतंकवादी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है। वहीं, एक वर्ग ऐसे मैच को उत्साह से देखता है। जहां तक विपक्ष का सवाल है, उसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा, आज कई अहम विषय हैं जैसे भारी वर्षा, फसल का नुकसान और यातायात जाम लेकिन विपक्ष के सदस्य भारत-पाकिस्तान मैच जैसे गैरजरूरी मुद्दों पर बोलते हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वोट चोरी के आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष फर्जी विमर्श गढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इसमें सफल नहीं होगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article