देश

भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को SCO की बैठक में भाग लेने का भेजा न्यौता, पड़ोसी मुल्क के जवाब का इंतजार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 15, 2023, 05:18 PM IST

SCO Meeting: अगले महीने दिल्ली में आयोजित होने वाली SCO समिट के लिए भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को न्यौता भेजा है, गौर हो कि दिल्ली में अगले महीने ये अहम मीटिंग होनी है।

Image

SCO समिट के लिए भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को न्यौता भेजा है

Pak Defense Minister in SCO Meeting: भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) को अप्रैल में नई दिल्ली में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है गौर हो कि भारत वर्तमान में एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है, जिसमें चीन, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) के रक्षा मंत्रियों की अप्रैल में बैठक होनी है वहीं पाकिस्तान सरकार का कहना है कि अभी उन्होंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है कि क्या विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो या रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भारत में होने जा रही मीटिंग में शामिल होंगे या नहीं इस पर संशय है और स्थिति अभी साफ नहीं है।

गौर हो कि एससीओ (SCO) के अध्यक्ष के रूप में भारत बैठकों की मेजबानी करने के लिए तैयार है और इसी क्रम में भारत ने पाकिस्तान को भी आमंत्रण भेजा है बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने मंगलवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय को औपचारिक निमंत्रण भेजा था मगर बुधवार को यह जानकारी सामने आई है।

बिलावल भुट्टो-जरदारी को एक अलग निमंत्रण दिया था

इससे पहले, भारत ने विदेश मंत्रियों की बैठक और एससीओ के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बांदियाल और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी को एक अलग निमंत्रण दिया था, मगर बांदियाल बैठक से बाहर हो गए और इसके बजाय, न्यायमूर्ति मुनीब अख्तर ने हाल ही में एक वीडियो लिंक के माध्यम से बैठक में भाग लिया था।

विदेश मंत्रियों की बैठक होनी है गोवा में

ध्यान रहे कि विदेश मंत्रियों की बैठक मई में गोवा में होने वाली है वहीं रक्षा मंत्रियों की बैठक अप्रैल में नई दिल्ली में होनी है, मगर अभी तक की जानकारी के मुताबिक भारत द्वारा भेजे गए निमंत्रण पर पाकिस्तान ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है और अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री भारत आते हैं या नहीं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि उचित समय पर फैसला लिया जाएगा। वहीं अगर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बैठक में हिस्सा लेते हैं, तो यह साल 2011 के बाद से इस्लामाबाद से भारत की पहली ऐसी यात्रा होगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article