देश

रक्षा क्षेत्र में भारत का डंका, डिफेंस एक्सपोर्ट पहली बार 21 हजार करोड़ का आंकड़ा पार, 84 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 2, 2024, 04:06 PM IST

India Defence Export: साल 2024 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21 हजार करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है, भारत में इतना बड़ा आंकड़ा पहली बार देखने को मिला है।

Image

2024 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21 हजार करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया

KEY HIGHLIGHTS
  • रक्षा निर्यात पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया
  • रक्षा उत्पादों के निर्यात में एक वित्त वर्ष में 32.5 प्रतिशत का आया उछाल
  • रूस, यूएई, सऊदी अरब, इजरायल, इटली समेत 84 देशों को बेचे उत्पाद

India Defence Export: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश का रक्षा निर्यात स्वतंत्र भारत के इतिहास में ‘पहली बार’ 21,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके 'अभूतपूर्व बुलंदी' पर पहुंच गया है, उन्होंने सेाशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने एक पोस्ट में कहा, 'सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय रक्षा निर्यात अभूतपूर्व बुलंदी पर पहुंच गया है और यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार 21,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।'

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 32.5 प्रतिशत अधिक है।

नाइजीरिया में मई 2023 में प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा था कि सरकार के 'आत्मनिर्भरता' पर ध्यान केंद्रित करने के साथ 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड' के उद्देश्य को हासिल करने के लिहाज से हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में 'महत्वपूर्ण प्रगति' हुई है।

इन देशों को हथियार सप्लाई करता है भारत

भारत दुनिया के 84 देशों को हथियार और दूसरे उपकरण सप्लाई कर रहा है इसमें इटली, मालदीव, रूस, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात फिलीपींस, सऊदी अरब, पोलैंड, इजिप्ट, इजरायल, स्पेन और चिली समेत कई देश शामिल हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article