दिल्ली में INDIA ब्लॉक का सोमवार को बड़ा मार्च, कांग्रेस की देशवासियों से शामिल होने की अपील; CJI को सौंपेंगे ज्ञापन

INDIA Bloc Protest: कांग्रेस ने लोकतंत्र के भविष्य को लेकर चिंतित भारतीयों से दिल्ली में आयोजित होने वाले बड़े विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश को जाना ही होगा। कोई पीछे नहीं हटेगा।

INDIA Bloc Protest: कांग्रेस सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़ो विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने वाली है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लोकतंत्र के भविष्य को लेकर चिंतित भारतीयों से दिल्ली में आयोजित होने वाले बड़े विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश को जाना ही होगा। कोई पीछे नहीं हटेगा।

INDIA Bloc

सीजेआई को ज्ञापन सौंपेंगे इंडिया ब्लॉक के नेता (फोटो साभार: @INCIndia)

कांग्रेस का सोमवार को बड़ा मार्च

वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए देशवासियों से सोमवार को प्रस्तावित विरोध मार्च में शामिल होने की गुहार लगाई। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर 'वोट चोरी' के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ''मोदी-शाह के नेतृत्व वाली सरकार देशभर में वोट चोरी कर रही है। कल, हमने इस मार्च की तैयारियों को लेकर विभिन्न नेताओं के साथ विस्तृत बैठक की।''

End of Feed