देश

I.N.D.I.A. गठबंधन समन्वय समिति की शरद पवार के आवास पर 13 सितंबर को पहली बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2023, 03:05 AM IST

भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A.) की मुंबई में समन्वय समिति गठित किए जाने के बाद इसकी पहली बैठक 13 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार के आवास पर होगी, सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Image

विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने पिछले सप्ताह 14 सदस्यीय समन्वय समिति के गठन की घोषणा की

विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने पिछले सप्ताह 14 सदस्यीय समन्वय समिति के गठन की घोषणा की, जिसमें कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, द्रमुक के टी.आर. बालू, झामुमो के हेमंत सोरेन, शिवसेना के संजय राउत, राजद के तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, आप के राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, जद-यू के लल्लन सिंह, सीपीआई के डी. राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

समन्वय समिति के लिए मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी अपने नेता का नाम बाद में देगी,सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रचार अभियान समिति की पहली बैठक मंगलवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के मिलाप बिल्डिंग में होगी।

प्रचार अभियान समिति में कांग्रेस के गुरदीप सिंह सप्पल, जद-यू के संजय झा, शिवसेना के अनिल देसाई, राजद के संजय यादव, एनसीपी के पी.सी.चाको, झामुमो के चंपई सोरेन, समाजवादी पार्टी के किरणमय नंदा, आप के संजय सिंह, सीपीआई-एम के अरुण कुमार, सीपीआई के बिनॉय विश्‍वम, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी, आरएलडी के शाहिद सिद्दीकी, आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन, एआईएफबी के जी.देवराजन, सीपीआई-एमएल के रवि राय, वीसीके के तिरुमावलन, आईयूएमएल के केएम कादर मोइदीन, केसी (एम) के जोस के मणि, द्रमुक के तिरुचि शिवा और पीडीपी के मेहबूब नेग सदस्य हैं।

प्रचार अभियान समिति के लिए तृणमूल कांग्रेस अपनी पार्टी के नेता का नाम बाद में बताएगी। इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय तीसरी बैठक पिछले सप्ताह मुंबई में हुई, जिसमें 28 पार्टियों के 63 नेताओं ने हिस्सा लिया। इस गठबंधन ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी शिकस्‍त देने की रणनीति पर काम करने का ऐलान किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article