देश

इबोला वायरस के चलते टला भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन, कांगो में अबतक 136 की हुई मौत

India Africa Forum Summit: भारत और अफ्रीकी संघ ने राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। बता दें कि कांगो लाोकतांत्रिक गणराज्य इबोला के प्रकोप का सामना कर रहा है।

Image

इबोला वायरस

Photo : AP

India Africa Forum Summit: भारत और अफ्रीकी संघ ने राष्ट्रीय राजधानी में 28 से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को इबोला वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर स्थगित करने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस शिखर सम्मेलन को स्थगित करने के कारणों का उल्लेख किए बिना कहा कि अफ्रीकी देशों के साथ चर्चा करने के बाद सम्मेलन की नई तिथियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कांगो में इबोला का कहर

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो लाोकतांत्रिक गणराज्य इबोला के प्रकोप का सामना कर रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता के मद्देजर इसे आपातकाल घोषित कर दिया है। कांगो में इबोला से अबतक 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत ने आगामी शिखर सम्मेलन में अफ्रीका महाद्वीप के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा पेश करने की योजना बनाई थी। कई अफ्रीकी देशों के शीर्ष नेताओं ने पहले ही इस सम्मेलन में शामिल होने की सहमति दे दी थी। नई दिल्ली ने इससे पहले अक्टूबर 2015 में भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और अफ्रीकी संघ ने अफ्रीका के कुछ हिस्सों में ''उत्पन्न हो रही स्वास्थ्य स्थिति'' पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अफ्रीका (रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र) सीडीसी और संबंधित राष्ट्रीय संस्थानों को समर्थन सहित पूरे महाद्वीप में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करने में निरंतर सहयोग के महत्व को दोहराया। अफ्रीका सीडीसी, अफ्रीकी संघ की एक महाद्वीपीय स्वायत्त स्वास्थ्य एजेंसी है।

MEA ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अफ्रीका के लोगों और सरकारों के साथ अपनी एकजुटता दोहराई और स्वास्थ्य संबंधी बदलती स्थिति से निपटने के उद्देश्य से अफ्रीका सीडीसी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों में योगदान देने की अपनी तत्परता व्यक्त की। बयान में कहा गया, ''अफ्रीकी नेताओं और हितधारकों की पूर्ण भागीदारी और सहभागिता सुनिश्चित करने के महत्व को पहचानते हुए, और महाद्वीप पर उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए शिखर सम्मेलन और संबंधित गतिविधियों के आयोजन के संबंध में भारत सरकार, अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ आयोग के बीच विचार-विमर्श किया गया।''

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा, ''इन चर्चा के बाद दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को बाद में आयोजित करना उचित होगा।'' भारत ने 2018 से अफ्रीका में 17 नए मिशन खोलकर अपनी राजनयिक उपस्थिति का विस्तार किया है, जिससे महाद्वीप में भारत के कुल मिशन की संख्या 46 हो गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित