देश

Income Tax Raids: हैदराबाद में प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी पर इनकम टैक्स के छापे, अहमद कादरी के ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 27, 2023, 03:06 PM IST

Income Tax Raids: इनकम टैक्स विभाग ने एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी केएम कोहिनूर ग्रुप के हैदराबाद के कार्यालयों में तलाशी ली। प्रमोटर मोहम्मद अहमद कादरी (Mohd Ahmed Qadri) के बंजारा हिल्स स्थित परिसर से कंपनी के कार्यालयों और एमडी के आवासों से अकाउंट लॉगबुक, भुगतान रसीदें, फ्लैट और ग्राहकों को बेचे गए प्लॉट, हार्ड डिस्क और डिजिटल उपकरण जैसे विभिन्न दस्तावेज जब्त किए गए।

Image

Income Tax Raids: हैदराबाद में रियल एस्टेट कंपनी केएम कोहिनूर ग्रुप आईटी के छापे

Photo : BCCL

Income Tax Raids: इनकम टैक्स अधिकारियों ने एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी केएम कोहिनूर ग्रुप के हैदराबाद के कार्यालयों में तलाशी ली। इस तलाशी में प्रमोटर मोहम्मद अहमद कादरी (Mohd Ahmed Qadri) के बंजारा हिल्स स्थित परिसर और अन्य परिसरों को शामिल किया गया। कॉर्पोरेट कार्यालयों और साइट कार्यालयों को सर्च में शामिल किया गया था। आईटी अधिकारियों ने कंपनी के कार्यालयों और एमडी के आवासों से खाता लॉगबुक, भुगतान रसीदें, फ्लैट और ग्राहकों को बेचे गए प्लॉट, हार्ड डिस्क और डिजिटल उपकरण जैसे विभिन्न दस्तावेज जब्त किए।

सूत्रों ने कहा कि इनकम टैक्स (आई-टी) विभाग के अधिकारियों ने हैदराबाद में रियल एस्टेट कंपनी केएम कोहिनूर ग्रुप के कार्यालयों में तलाशी ली। बुधवार को शुरू हुई छापेमारी में ग्रुप के प्रमोटर मोहम्मद अहमद कादरी के बंजारा हिल्स स्थित आवास और शहर में कंपनी से जुड़े अन्य ठिकानों को भी शामिल किया गया। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस और साइट ऑफिस पर छापेमारी की गई। इनकम टैक्स अधिकारियों ने कंपनी के कार्यालयों और फर्म के प्रबंध निदेशक के आवासों से अकाउंट लॉगबुक, भुगतान रसीदें, ग्राहकों को बेचे गए फ्लैट और प्लॉट, हार्ड डिस्क और डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए।

कोहिनूर डेवलपर्स की स्थापना 1993 में बिजनेसमैन मोहम्मद अहमद कादरी द्वारा शहर में आवासीय संपत्तियों को विकसित करके की गई थी। रियल एस्टेट कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में आवासीय और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाकर विस्तार किया है। रियल एस्टेट कंपनी की कुछ आगामी प्रोजेक्ट्स में कोहिनूर वेस्टर्न पार्क, कोहिनूर मीडोज, कोहिनूर एक्यू सिटी, कोहिनूर मनोरूपा, कोहिनूर एवियन सिटी फेज II, कोहिनूर ऑरा गार्डन और कोहिनूर अमवाज पार्क शामिल हैं। कंपनी की चल रहे प्रोजेक्ट्स में बालापुर में वीएनआर की एयरो सिटी, बनलागुडा में कोहिनूर गोल्डस्टोन और मेहदीपट्टनम में किंग्स कोहिनूर टॉवर शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article