देश

Jagannath Puri Rath Yatra: अहमदाबाद में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी का छज्जा गिरा, लोग घायल, एक की मौत-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 20, 2023, 06:22 PM IST

Ahmedabad Jagannath Puri Rath Yatra Incident:अहमदाबाद में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया, यहां रथयात्रा निकलने के दौरान एक घर का छज्जा गिर गया।

अहमदाबाद में जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा (Jagannath Puri Rath Yatra 2023) के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। खबर के अनुसार, यहां जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के दौरान बालकनी का छज्जा गिर गया। इसके चलते कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान बालकनी में कई लोग खड़े हुए थे।

गौर हो कि गुजरात के अहमदाबाद शहर में भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा मंगलवार सुबह यानी 20 जून की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, वहीं पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने पहली बार रथयात्रा में पूरे मार्ग पर निगरानी के लिए 3डी मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है और किसी भी अवैध ड्रोन को आने से रोकने के लिए ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकी का भी उपयोग किया जा रहा है।

हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीय के दिन रथयात्रा निकाली जाती है, गुजरात के अहमदाबाद रथयात्रा शुरू होने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह मंदिर में 'मंगल आरती' की थी, रथयात्रा में तीन रथों के साथ करीब 15 सजे-धजे हाथी चल रहे हैं वहीं इनके अलावा 100 ट्रक में झांकियां और गायक मंडलियां साथ में हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article