देश

प्रधानमंत्री की अपील का असर, सुप्रीम कोर्ट में भी वर्चुअल सुनवाई के आदेश, जजों के लिए कार-पूलिंग की व्यवस्था

प्रधानमंत्री की अपील का असर दिख रहा है, सुप्रीम कोर्ट में भी वर्चुअल सुनवाई के आदेश हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री सूत्रों के मुताबिक सोमवार और शुक्रवार को सिर्फ वर्चुअल सुनवाई होगी।

Image

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

प्रधानमंत्री की अपील का असर दिख रहा है, सुप्रीम कोर्ट में भी वर्चुअल सुनवाई के आदेश हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री सूत्रों के मुताबिक

सोमवार और शुक्रवार को सिर्फ वर्चुअल सुनवाई होगी, वहीं मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हाइब्रिड सुनवाई होगी। पेट्रोल डीजल संकट के हालात को देखते हुए CJI सूर्यकांत ने बड़ा फैसला लिया।

अभी तक सुप्रीम कोर्ट में हाईब्रिड सुनवाई की व्यवस्था थी, व्यक्तिगत तौर पर पेशी और वर्चुअल दोनों तरीके से कोर्ट कार्यवाही हो रही थी

जजों के लिए कार-पूलिंग की व्यवस्था

ईंधन की बचत के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी सामूहिक निर्णय लिया है कि जजों के बीच कार-पूलिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से इस व्यवस्था को अपनाने का फैसला किया है।

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में ‘वर्क फ्रॉम होम’ व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्री कर्मचारियों के लिए भी विशेष व्यवस्था लागू की है। आदेश के अनुसार प्रत्येक शाखा/सेक्शन के अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन तक घर से काम करने की अनुमति दी गई है। हालांकि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्यालय में पर्याप्त कर्मचारी मौजूद रहें ताकि अदालत का काम प्रभावित न हो। संबंधित रजिस्ट्रार को हर सप्ताह ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है

देश में पेट्रोल-डीजल संकट की स्थिति के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने ईंधन की बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की है।

12 मई 2026 के ऑफिस मेमोरेंडम के मद्देनज़र यह कदम

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 12 मई 2026 के ऑफिस मेमोरेंडम के मद्देनज़र यह कदम उठाया गया है।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!