देश

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में दो दिन राहत की बारिश, बिहार में जारी रहेगा लू का कहर; जानिए हर राज्य के मौसम का ताजा अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 17, 2023, 09:12 AM IST

IMD Weather Update: मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत व आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसनू के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी और हरियाणा के लिए अगले दो दिनों तक इन राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Image

मौसम

Photo : BCCL

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR (Delhi Weather) वालों को शुक्रवार शाम हुई बारिश (Rainfall) के बाद भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम (Mausam Vibhag) को लेकर ताजा पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि मानसून (Monsoon Update) में देरी के कारण गर्मी झेल रहे दिल्ली-NCR , यूपी, हरियाणा और आसपास के इलाकों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 19 जून तक पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत व आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिम मानसनू के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा के लिए खुशखबरी सुनाई है। IMD का कहना है कि अगले दो दिनों तक इन राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में गिरेगा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश चक्रवात के कारण ही हुई। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आने वाले एक से दो दिनों तक गर्मी से राहत जारी रहेगी। IMD के मुताबिक, यहां के तापमान में गिरावट होगी और पारा नीचे गिरकर अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिगग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इन राज्यों में जारी रहेगा लू का कहर

दिल्ली-NCR और इसके आसपास के इलाकों में भले ही चक्रवात बिपरजॉय के कारण गर्मी से राहत मिली हो, लेकिन बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में लू से कोई राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में लू की स्थिति जारी रहेगी। गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में भी लू चल सकती है। इस बीच पटना जिलाधिकारी ने हीटवेव के चलते कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। पटना में 24 जून तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, चक्रवात बिपरजॉय के कारण मानूसन की रफ्तार में कमी आई है। इस कारण यह दिल्ली और यूपी में कुछ देर से दस्तक देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले महीने तक इन राज्यों में बारिश कर सकता है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article