देश

Weather News: दिल्ली में आज टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! 7 राज्यों में Heat Wave का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 21, 2023, 07:13 AM IST

Weather Update: मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने कहा है कि 21 मई (आज) दिल्ली के तापमान (Temperature) में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास हो सकती है।

Image

मौसम का हाल

Photo : BCCL

Weather Update: दिल्ली- NCR में झुलसा देने वाली प्रचंड गर्मी (Heat Wave) का दौर जारी है। इस गर्मी के बीच बीते दिनों लोगों को धूल भरी आंधी (Dust Storm) ने काफी परेशान किया। अब मौसम विभाग (IMD) ने फिर से भयानक गर्मी की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान (Weather forecast ) के मुताबिक, दिल्ली-NCR और इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को आने वाले दो से तीन दिन प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने कहा है कि 21 मई (आज) दिल्ली के तापमान (Temperature) में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।

मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि शनिवार को दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा। रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और हीट वेव (Heat wave) लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि इस दौरान हवालों की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास हो सकती है।

इन राज्यों में लू करेगी परेशान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR के अलावा दक्षिणी यूपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिणी हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो से तीन दिन में इन राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।

यहां भारी बारिश करेगी परेशान

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, आंध्र प्रदेश, यमन, तेलंगाना, केरल में कुछ जगह बिजली गिरने के साथ आंधी के आसार हैं। यहां तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

कब से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका दिल्ली और उत्तरी मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 मई से 28 मई तक बारिश होगी, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि ज्यादातर बारिश दोपहर बाद, शाम या रात को होने की संभावना बन रही है। इस कारण तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान बंगाल की दक्षिणी खाड़ी, अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह पर दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article