देश

IEC 2023: जल्द ही GPS और कैमरे से कैलकुलेट होगा टोल, बैरियर मुक्त होंगी सड़कें- इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में बोले वीके सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 05:10 PM IST

IEC 2023: टाइम्स नाउ की एग्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी से इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave) में बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि बुनियादी संरचना के विकास से लोगों को फायदा पहुंचा है। हम नई व्यवस्था की तरफ जा रहे हैं। चार से छह महीनों में सड़कों को हम बैरियर से मुक्त कर देंगे।

Image

IEC 2023: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

Photo : Times Now Digital

India Economic Conclave 2023: इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव (India Economic Conclave) के मंच पर सड़क परिवहन एवं उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (General VK Singh) ने देश के विकास के लिए तैयार किए गए भविष्य के प्लानों को सिलसिलेवार तरीके से रखा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैसे आने वाले कुछ महीनों में सड़कों पर से बैरियर खत्म कर दिए जाएंगे और टोल कैलकुलेशन बहुत ही आधुनिक तरीके से होगा। भविष्य में टोल टैक्स जीपीएस और कैमरों के जरिए कैलकुलेट होगा।

बैरियर मुक्त होंगी सड़कें

टाइम्स नाउ की एग्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि बुनियादी संरचना के विकास से लोगों को फायदा पहुंचा है। वीके सिंह ने टोल टैक्स के बारे में कहा कि सड़क या राजमार्गों के निर्माण के लिए पैसा बैंकों से आता है और टोल टैक्स के रूप में वसूला गया पैसा वापस फिर बैंकों में जाता है। फास्ट टैग के बाद लोगों को सहूलियत हुई है। अब टोल पर ज्यादा समय नहीं लगता है। हम नई व्यवस्था की तरफ जा रहे हैं। चार से छह महीनों में सड़कों को हम बैरियर से मुक्त कर देंगे।

रोज बन रहे नए रिकॉर्ड

परियोजनाओं में देरी पर वीके सिंह ने कहा कि इसमें जमीन अधिग्रहण सबसे रोड़ा है, जो राज्य का विषय है। हमने नियमों को चेंज किया है। आज जबतक 90 प्रतिशत जमीनें क्लियर नहीं हो जाती हैं, हम प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं देते हैं। जमीन अधिग्रहण जब हो जाता है, तब सही मायने में प्रोजेक्ट शुरू होता है। इसके बाद 2.5 साल के अंदर प्रोजेक्ट कंप्लीट करना होता है। बदलाव हो रहे हैं। आज सड़क निर्माण में कॉन्ट्रैक्टर्स के बीच कंपटीशन है। रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

दुर्घटनाओं पर क्या कहा

हाईवे पर हो रही रही दुर्घटनाओं से संबंधित सवाल के जवाब में वीके सिंह ने कहा कि सरकार इस पर राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है। उनसे डाटा मांगा गया है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या करना चाहिए, जिस पर तमिलनाडु की ओर से बहुत ही अच्छा काम हुआ है। वहां दुर्घटनाओं में कमी आई है। उसी मॉडल को हमने बाकी राज्यों को भी दिया है, अपने मंत्रालय को भी दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article