देश

IEC 2023: रघुराम राजन को ये डिसाइड कर लेना चाहिए कि वो नाकाम अर्थशास्त्री हैं या नाकाम नेता...- राजीव चंद्रशेखर ने विरोधियों को दिखाया आइना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 11:02 PM IST

IEC 2023: टाइम्स नाउ की एग्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी से बात करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि दुनिया भारत के भविष्य को लेकर उत्साहित है। सिस्टमैटिक पॉलिसी की वजह से देश के हालत बदले हैं। भारत टेक्नोलॉजी कंज्यूमर से टेक्नोलॉजी प्रोड्यूसर बना है।

Image

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

IEC 2023: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (India economic conclave) में कौशल विकास और उद्यमिता एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मोदी सरकार के विरोधियों पर जमकर हमला बोला। इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में राजीव चंद्रशेखर ने टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, AI और विपक्ष के आरोपों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के आरोपों पर कहा कि उन्हें ये तय कर लेना चाहिए कि वो फेल अर्थशास्त्री हैं या फेल नेता।

पीएम मोदी की जमकर तारीफ

टाइम्स नाउ की एग्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी से बात करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि दुनिया भारत के भविष्य को लेकर उत्साहित है। सिस्टमैटिक पॉलिसी की वजह से देश के हालत बदले हैं। भारत टेक्नोलॉजी कंज्यूमर से टेक्नोलॉजी प्रोड्यूसर बना है। आज भारत का आम आदमी यूपीआई और डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करता है। भारत में बड़ी कंपनियां आ रही हैं, यहां प्लांट लगा रहे हैं।

रघुराम राजन को घेरा

आगे जब राजीव चंद्रशेखर से रघुराम राजन के आरोपों और दावों पर सवाल पूछा गया तो केंद्रीय मंत्री ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर को घेर लिया और सारी पोल पट्टी खोल दी। उन्होंने कहा-"रघुराम राजन को यह तय कर लेना चाहिए कि वो नाकाम अर्थशास्त्री हैं या फिर नाकाम नेता। वो दोनों नहीं हो सकते हैं। अगर वो नेता होना चाहते हैं तो ठीक है, वो बोलें। कहा जाता है कि लोगों को जिस चीज के बारे में नहीं पता है, उस पर नहीं बोलना चाहिए, चुप रहना चाहिए। रघुराम राजन को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के बारे में कुछ नहीं पता है, उन्होंने छह महीने पहले कई दावों के साथ एक लेख लिखा था, जिसकी सारी पोल पट्टी मैंने खोल दी थी। उसके बाद छह महीने तक वो चुप रहे है, अब वो कर्नाटक चुनाव के बाद दोबारा से सामने आए हैं। फिर से उन्हें करारा जवाब मिलेगा।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article