ICG Rescue Operation: उच्च समुद्र में हुए एक रेस्क्यू ऑपरेशन में, भारतीय तटरक्षक बल ने निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण में करीब 53 मील की दूरी पर फंसे एक अमेरिकी ध्वज युक्त सेलिंग याट ‘सी एंजल’ में सवार दो अमेरिकी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया।
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, चेन्नई से आपात संदेश प्राप्त होते ही ICG जहाज राजवीर को तुरंत रवाना किया गया, जिसने मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और ऊंची लहरों के बीच बहादुरी से मोर्चा संभाला और संकटग्रस्त याट तक पहुंचकर बचाव अभियान को अंजाम दिया। यह साहसी ऑपरेशन भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
