दलाई लामा के उत्तराधिकारी का नहीं होगा ऐलान, बोले- ...मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

Dalai Lama Successor: दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा को लेकर जारी अफवाहों पर एक प्रकार से विराम लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह लोगों की सेवा के लिए 30-40 साल और जीवित रहेंगे। निर्वासित तिब्बती सरकार ने 14वें दलाई लामा का जन्मदिन मनाने के लिए धर्मशाला एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

Dalai Lama Successor: दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी की घोषणा को लेकर जारी अफवाहों पर एक प्रकार से विराम लगाते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह लोगों की सेवा के लिए 30-40 साल और जीवित रहेंगे। मैकलोडगंज में मुख्य दलाई लामा मंदिर त्सुगलागखांग में रविवार को आयोजित होने वाले जन्मदिवस कार्यक्रम से पूर्व दीर्घायु प्रार्थना समारोह में तेनजिन ग्यात्सो ने कहा कि उन्हें 'स्पष्ट संकेत' मिल रहे हैं कि अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है।

Dalai Lama

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा

दलाई लामा ने क्या कुछ कहा?

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु ने कहा, ''कई भविष्यवाणियों को देखते हुए मुझे लगता है कि मुझ पर अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद है। मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अभी 30-40 साल और जीवित रहूंगा। आपकी प्रार्थनाएं अब तक फलदायी रही हैं।''

End of Feed