देश

मुर्शिदाबाद में हुमांयू कबीर ने निकाली 'बाबरी यात्रा', आखिर TMC के निष्कासित विधायक ने क्यों निकाली रैली?

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर एक बार फिर चर्चा में हैं। मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में प्रस्तावित मस्जिद के निर्माण को लेकर उन्होंने ‘बाबरी यात्रा’ निकाली। रैली की शुरुआत नादिया जिले के पलाशी से हुई और इसे उत्तर दिनाजपुर के इटाहार तक ले जाने की योजना थी, हालांकि इसे 22 किलोमीटर तक सीमित कर दिया गया।

Image

हिमायू कबीर ने मुर्शिदाबाद में निकाली बाबरी यात्रा।

Photo : ANI

Humayun Kabir Babri Yatra: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर एक बार फिर सुर्खियों में आ चुके हैं। वो मुर्शिदाबाद जिले में एक मस्जिद का निर्माण करवा रहे हैं। इस मस्जिद का नाम अयोध्या की तर्ज पर 'बाबरी मस्जिद' दिया गया है।

रैली की शुरुआत करीब सुबह 10 बजे हुई। रैली नादिया जिले के पलाशी से शुरू होकर उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में खत्म होगी। बता दें कि पहले यह रैली 265 किलोमीटर निकाली जानी थी, लेकिन इसे 22 किलोमीटर के क्षेत्र तक ही सीमित कर दी गई। इस रैली का स्वरूप भी बदल गया है।

हिमायूं कबीर ने रैली को लेकर क्या कहा?

रैली को लेकर हिमायूं कबीर ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के निर्माण के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। रैली का उद्देश्य उस गलत सूचना का खंडन करना और लोगों को इस निर्माण के बारे में जागरूक करना है।

पिछले साल 6 दिसंबर को रखी गई थी मस्जीद की नींव

बेलडांगा मस्जिद का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू हुआ, जिसमें कबीर ने स्वयं स्थल पर ईंटें रखीं। मस्जिद की नींव पिछले साल 6 दिसंबर को रखी गई थी। बेलडांगा मस्जिद उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मूल मस्जिद से प्रेरित है, जिसे 6 दिसंबर, 1992 को ध्वस्त कर दिया गया था। बताते चलें कि बंगाल चुनाव से पहले हिमायूं कबीर ने अपनी राजनीतिक पार्टी, जनता उन्नयन पार्टी का गठन भी किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी टीएमसी और बीजेपी को चुनौती देगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article