देश

पांच साल में कितनी नई ट्रेनें चलीं? रेलमंत्री ने संसद में बताया, साथ में वंदे भारत भी गिना दिया

वंदे भारत को लेकर रेल मंत्री ने कहा कि यह ट्रेन किसी अन्य ट्रेन की जगह नहीं आई है। वंदे भारत ट्रेन वर्तमान समय 760 किलोमीटर की दूरी कवर करती है।

Image

पिछले 5 साल में कितनी नई ट्रेनें चलीं

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • पिछले पांच सालों में 772 नई ट्रेनें
  • अभी के समय में 102 वंदे भारत ट्रेन
  • रेलमंत्री ने राज्यसभा में दिए आंकड़े

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही कई ट्रेन हादसे हो चुके हैं। जिसके बाद से रेल मंत्री और सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्ष सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेरे हुए हैं। जिसके बाद शुक्रवार को राज्यसभा में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच सालों में सैकड़ों नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

पांच साल में कितनी नई ट्रेनें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2019-2020 से 2023-2024 तक भारतीय रेलवे नेटवर्क में 100 वंदे भारत सहित 772 ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। रेल मंत्री ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया ‘‘विभिन्न वर्गों के यात्रियों की यात्रा संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए, भारतीय रेलवे विभिन्न प्रकार की सेवाओं जैसे एक्सप्रेस ट्रेनें, सुपरफास्ट ट्रेनें, पैसेंजर/मेमू/डेमू ट्रेनें और उपनगरीय सेवाएं शुरू करती है और उनका संचालन करती है।’’

भाजपा सांसद ने पूछा था सवाल

भाजपा सांसद नीरज शेखर ने उनसे 2024-25 के दौरान प्रस्तावित नयी ट्रेनों की संख्या और पिछले पांच वर्षों में शुरू की गई वंदे भारत, राजधानी और अन्य ट्रेनों जैसी नई ट्रेनों की वर्षवार और क्षेत्रवार जानकारी मांगी थी। इसी का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा, ‘‘वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 की अवधि के दौरान, भारतीय रेलवे नेटवर्क पर 100 वंदे भारत ट्रेनों सहित 772 ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। भारतीय रेलवे पर ट्रेन सेवाओं की शुरूआत एक सतत प्रक्रिया है जो यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती है।’’

कितनी वंदे भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने मौजूदा ट्रेनों को बदले बिना नई वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं शुरू की हैं। वैष्णव ने एआईएडीएमके सांसद सी. वी. शणमुगम द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया, जो जानना चाहते थे कि क्या वंदे भारत ट्रेनें राजधानी और अन्य जैसी सभी सुपर फास्ट ट्रेनों की जगह लेंगी। वैष्णव ने कहा- "29 जुलाई, 2024 तक, भारतीय रेलवे में 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये चेयर कार वेरिएंट वर्तमान में 760 किलोमीटर की दूरी तक संचालित किए जा रहे हैं। नई वंदे भारत सेवाओं को मौजूदा सेवाओं को बदले बिना शुरू किया गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते