देश

कांग्रेस में होगी वरुण की एंट्री? राहुल गांधी ने भाई को लेकर कर दिया बड़ा दावा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 17, 2023, 04:01 PM IST

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने चचेरे भाई वरुण गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है। वरुण गांधी को लेकर अटकलें लग रही हैं कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वो कभी भी आरएसएस के ऑफिस नहीं जाएंगे।

Bharat Jodo Yatra: भाजपा सांसद वरुण गांधी, कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं, इसका जवाब राहुल गांधी ने दे दिया है। राहुल गांधी ने पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, जहां उनसे वरुण गांधी को लेकर सवाल पूछे गए।

क्या कहा राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि इससे उनको समस्या हो सकती है, क्योंकि उनकी विचारधारा, कांग्रेस से मेल नहीं खाती है। राहुल गांधी ने पंजाब के होशियारपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा- "वरुण गांधी भाजपा में हैं और अगर वह यहां आते हैं, तो यह उनके लिए एक समस्या हो सकती है।"

वरुण की विचारधारा स्वीकार नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि वह वरुण गांधी की विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा- "मेरे परिवार की एक विचारधारा है, वरुण ने दूसरी विचारधारा अपनाई और मैं उनकी विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता। मैं आरएसएस कार्यालय नहीं जा सकता, इससे पहले मुझे अपना सिर कलम करना होगा।"

गले लगा सकता हूं

राहुल गांधी ने कहा कि वो वरुण गांधी को गले लगा सकते हैं, प्यार कर सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। मेरी लड़ाई विचारधारा है।

क्या बोले थे वरुण

दरअसल वरुण गांधी और उनका मां मेनका गांधी बीजेपी में हैं। लेकिन दोनों के पास कोई महत्वपूर्ण विभाग या संगठन में पद नहीं है। वरुण पिछले कुछ सालों से लगातार मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलते और लिखते रहे हैं। यही कारण है कि वो बीजेपी में साइडलाइन हो रखे हैं। कुछ दिनों पहले वरुण ने कहा था कि वो न तो कांग्रेस के खिलाफ हैं और न ही पंडित नेहरू के खिलाफ है। इसके बाद से ही कयास लगाया जाने लगा था कि वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?