Hindi Samachar 27 November 2022: PM को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाला धराया, गिरिराज बोले- हमें चाहिए Population Control Bill; पढ़ें, आज की बड़ी खबरें

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 27, 2022, 06:29 PM IST

Hindi Samachar 27 November 2022: इस बीच, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्राधिकारों ने रविवार को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और सात पूर्व विधायकों को 24 घंटे के भीतर सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा। मुफ्ती को पिछले महीने यहां शहर के उच्च सुरक्षा वाले गुपकर इलाके में उनके ‘फेयरव्यू’ आवास को भी खाली करने का नोटिस दिया गया था।

Hindi Samachar 27 November 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले बदायूं के युवक को रविवार को गुजरात एटीएस पकड़कर ले गई। इस बीच, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने युवाओं से जम्मू कश्मीर में आगामी निकाय और विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि यह अपने अधिकारों के वास्ते संघर्ष करने का उनका हथियार है और उन्हें भाजपा के लिए कोई जगह नहीं छोड़नी चाहिए। इस बीच, भाजपा के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक नेता की पहचान परिवार के वंश पर निर्भर नहीं करती और भाजपा सरकारें बिना तुष्टीकरण के सशक्तीकरण और बिना भेदभाव के विकास करती हैं। पढ़ें, दिन की ताजा और बड़ी खबरें:

news wrap

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

गुजरात चुनाव होने वाले हैं ऐसे में तमाम वीआईपी चुनाव प्रचार में लगे हैं, पीएम मोदी भी प्रचार कर रहे हैं, इस बीच पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सनसनीखेज मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी।

कर्नाटक के मैसूर शहर में गुंबद जैसे ढांचे वाले बस स्टॉप का हुलिया शनिवार (26 नवंबर, 2022) देर रात बदल दिया गया है। नेशनल हाईवे-766 के केरल बॉर्डर कोलेगाला सेक्शन पर बने इस स्टॉप के ऊपर सुनहरे रंग के तीन गुंबद जैसे स्ट्रक्चर थे। ताजा तस्वीरों में वहां एक ही गुंबद नजर आ रहा है और उसका रंग और थीम भी पूरा परिवर्तित है।

End of Feed