Hindi Samachar 14 दिसंबर: बिहार में जहरीली शराब से 20 की मौत, रिटेल के बाद थोक मुद्रास्फीति भी हुई कम

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 14, 2022, 09:10 PM IST

Hindi Samachar 14 December: शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली दारू पीने से 20 लोगों की मौत हो गई। देश के सबसे बड़े अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का सर्वर हैक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, पढ़ें आज दिन भर की बड़ी खबरें

Hindi Samachar 14 December: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। कांग्रेस नेता अजय राय ने बताया कि वे इसलिए चुनाव लड़ेंगे क्योंकि अमेठी से नेहरू-गांधी परिवार का पुराना पारिवारिक रिश्ता है। महंगाई (Inflation) के मोर्चे पर अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि खुदरा महंगाई दर के बाद पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति भी कम हुई है, पढ़ें आज दिन भर की अहम खबरें

Hindi Samachar 14 दिसंबर: बिहार में जहरीली शराब से 20 की मौत, रिटेल के बाद थोक मुद्रास्फीति भी हुई कम

बिहार में जहरीली शराब से 20 की मौतः विस में हंगामा! आप खो बैठे चीखने लगे CM, यूजर्स बोले- ये कुढ़नी हार की खिसियाहट

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली दारू पीने से 20 लोगों की मौत हो गई। बुधवार (14 दिसंबर, 2022) को सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर राज्य सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री और जेडी(यू) के सीनियर नेता नीतीश कुमार बुरी तरह आगबबूला हो गए। पढ़ें पूरी खबर-

End of Feed