Hindi Samachar 13 अक्टूबर: फिलहाल जारी रहेगा हिजाब पर बैन, देशभर में करवा चौथ की धूम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 08:10 PM IST

Hindi Samachar 13 October, 2022: कर्नाटक में हिजाब बैन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। मामले की सुनवाई कर रही 2 जजों की बेंच ने अलग-अलग राय दी है। इस कारण अंतिम फैसला नहीं हो पाया, यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Hindi Samachar 13 October: गोपाल इटालिया रिहा, बाहर आने के बाद एक प्रेस कांफ्रेस करके कहा-मुझे अभी तक वह नोटिस नहीं मिला है। इसकी जानकारी मुझे सोशल मीडिया से मिली। लेकिन क्योंकि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, इसलिए मैं एनसीडब्ल्यू के सामने पेश होने गया। जब मैं वहां गया तो मुझसे अकेले जाने को कहा जा रहा था। राणा अयूब (Rana Ayyub) पर ईडी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को विशेष न्यायालय, गाजियाबाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत राणा अयूब के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। महंगाई व वृद्धि की रफ्तार मंद होने की चिंता, वित्त मंत्री ने कहा- बड़े ध्यान से बनाना होगा अगला बजट, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

News Wrap

आज की प्रमुख खबरें और सुर्खियां

Hijab Case:फिलहाल जारी रहेगा हिजाब पर बैन ,SC के खंडित फैसले का असर

कर्नाटक में हिजाब बैन मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। मामले की सुनवाई कर रही 2 जजों की बेंच ने अलग-अलग राय दी है। इस कारण अंतिम फैसला नहीं हो पाया। अब पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश यू.यू.ललित के पास भेज दिया गया है। जिसे वह आगे की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच को भेजेंगे। और नई गठित बेंच पूरे मामले की नए सिरे से सुनवाई करेगी। और जब तक बड़ी बेंच का फैसला नहीं आता है, उस वक्त तक कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर-

गोपाल इटालिया रिहा, बाहर आकर बोले- ये मुझे गोली मार दे या फांसी पर चढ़ा दें, मैं 'कंस की औलादों' से डरने वाला नहीं हूं

गोपाल इटालिया ने बाहर आने के बाद एक प्रेस कांफ्रेस करके कहा-मुझे अभी तक वह नोटिस नहीं मिला है। इसकी जानकारी मुझे सोशल मीडिया से मिली। लेकिन क्योंकि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, इसलिए मैं एनसीडब्ल्यू के सामने पेश होने गया। जब मैं वहां गया तो मुझसे अकेले जाने को कहा जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर-

'Rana Ayyub ने चैरिटी के नाम पर एकत्र किए पैसे, FD कर लाखों रुपये खुद के खातों में किए ट्रांसफर'; ED ने लगाए ये गंभीर आरोप

राणा अयूब ने पत्रकार और लेखक राणा अयूब (Rana Ayyub) एक ईडी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को विशेष न्यायालय, गाजियाबाद में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत राणा अयूब के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। ईडी ने राणा अयूब के खिलाफ आईपीसी की सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 और काला धन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन, गाजियाबाद में दर्ज एफआईआर दर्ज हुआ थी और उसी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच हुई थी। पढ़ें पूरी खबर-

'जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा', UN में India ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को करारा जवाब दिया है। यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज (Ruchira Kamboj) ने यूएन का मंच इस्तेमाल कर भारत पर झूठे आरोप लगाने वाले पाकिस्तान को अपने बयानों से बाज आने को कहा। साथ ही बता दिया कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) भारत का अभिन्न अंग था है और रहेगा। रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) पर चिंता जताते हुए भारत ने कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर चिंतित है, जिसमें नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना और नागरिकों की मौत शामिल है। पढ़ें पूरी खबर -

End of Feed