Hindi Samachar 1 दिसंबर: भारत के पास G-20 की अध्यक्षता, गुजरात में पहले चरण का मतदान खत्म

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 1, 2022, 07:15 PM IST

Hindi Samachar 1 December: गुजरात चुनाव के लिए गुरुवार को पहले चरण के लिए मतदान हुआ। श्रद्धा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब का दिल्ली पुलिस ने आज नार्को टेस्ट करवाया। आज से भारत ने G-20 की अध्यक्षता संभाल ली है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...

Hindi Samachar 1 December: भारत ने गुरुवार से G-20 की अध्यक्षता आधिकारिक रूप से संभाल ली है। पिछले महीने बाली में सम्मेलन के खत्म होने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने इसकी अध्यक्षता भारत को सौंपी थी। वहीं गुजरात में पीएम मोदी का बीजेपी के लिए अभियान जारी है। पीएम मोदी चुनावी सभा के साथ-साथ रोड शो भी कर रहे हैं। आज हुए पहले चरण की वोटिंग में शाम बजे तक 56.88 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें...

today news

आज से भारत ने संभाली G-20 की अध्यक्षता, PM बोले-'एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य' पर रहेगा जोर

G20 summit : भारत ने गुरुवार से G-20 की अध्यक्षता आधिकारिक रूप से संभाल ली। पिछेल महीने बाली में सम्मेलन के खत्म होने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने इसकी अध्यक्षता भारत को सौंपी थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सम्मेलन के जरिए भारत 'एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य' को बढ़ावा देगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। विदेश मंत्री ने कहा कि दशक के अंत तक हम सबसे अधिक आबादी वाले देश होंगे, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वर्चस्व वाली दुनिया में 2030 तक वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए हमारे मानव संसाधन महत्वपूर्ण होंगे। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed