देश

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार ने डीजल को किया महंगा, 3 रुपये बढ़ा VAT

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 8, 2023, 02:36 PM IST

Himachal Pradesh Diesel Rate: हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने यह फैसला उसी दिन किया है, जिसे दिन उसके मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ है। मंत्रीमंडल के विस्तार से पहले ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनता को यह झटका दिया है। याद रहे कि चुनाव के दौरान कांग्रेस महंगाई का मुद्दा बना रही थी।

Image

हिमाचल में डीजल हुआ महंगा (फोटो- फेसबुक)

Himachal Pradesh Diesel Rate: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस की नई सरकार ने जनता को रविवार को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने डीजल पर लगने वाले वैट में तीन रुपये की वृद्धि की है। जिससे हिमाचल में डीजल महंगा हो गया है।

कितना बढ़ा

राज्य सरकार द्वारा रविवार को डीजल पर वैट 6.40 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.96 प्रतिशत प्रति लीटर कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल पर वैट जो अब तक 4.40 रुपये प्रति लीटर था, अब बढ़कर 7.40 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जिसके बाद डीजल की कीमत 83 रुपये से बढ़कर 86 रुपये हो गई है।

पेट्रोल पर घटा वैट

एएनआई के अनुसार जहां हिमाचल प्रदेश सरकार ने डीजल पर वैट लगभग 3 रुपये बढ़ा दिया है वहीं पेट्रोल पर वैट भी लगभग 0.55 पैसे कम किया गया है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल के रेट में कमी आई है।

himachal diesel rate

हिमाचल में डीजल की कीमतें बढ़ीं

मंत्रीमंडल विस्तार से पहले झटका

कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने यह फैसला उस दिन लिया है जब उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कुल सात विधायकों ने कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। विक्रमादित्य सिंह के अलावा और जिन छह विधायकों को सुक्खू मंत्रीमंडल में जगह मिली है, उनके नाम हैं- धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह। सात सदस्यों को शामिल करने के साथ ही सुक्खू कैबिनेट की ताकत बढ़कर नौ हो गई। अभी भी तीन मंत्रियों के लिए जगह रिक्त है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें