देश

Heatwave: गर्मी ने निकाल ली जान, इन 9 शहरों के तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, झांसी 46.9 पर पहुंचा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 24, 2023, 06:08 PM IST

अगले कुछ दिनों में मौसम राहत भरा हो सकता है। आज 23 मई, 2023 से उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

Image

Heatwave

Photo : iStock

Heatwave in India: पूरा उत्तर भारत इन दिनों गर्मी से त्रस्त है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान ने भले ही थोड़ी राहत दी हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों के तापमान ने लोगों पर जमकर कहर बरपाया है। मौसम विभाग ने उन शहरों की सूची जारी की है जहां रिकॉर्डतोड़ तापमान रहा। किन शहरों में तापमान कितना पहुंचा, आपको बताते हैं।

झांसी

सोमवार को झांसी सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को सलाह दी गई कि अगर उनके पास बाहर कुछ जरूरी नहीं है तो दिन के समय घर के अंदर ही रहें।

चुरू

इसके बाद दूसरा गर्म शहर रहा राजस्थान का चूरू जहां सबसे ज्यादा 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने सोमवार को शाम 05:30 बजे तापमान रिकॉर्ड किया।

खजुराहो

चूरू के बाद मध्य प्रदेश के खजुराहो में सोमवार को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नगौंग

सोमवार को भारत का अगला सबसे गर्म शहर मध्य प्रदेश का नौगोंग था, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला

नगौंग की तरह पटियाला में भी इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली रिज

दिल्ली रिज इलाके में सोमवार को तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

डाल्टनगंज

हीटवेव के बीच सबसे गर्म भारतीय शहरों में अगला रहा झारखंड का डाल्टनगंज जहां अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा

लू के थपेड़ों के बीच राजस्थान के कोटा में सोमवार को सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अगले कुछ दिनों में राहत

हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम राहत भरा हो सकता है। आज 23 मई, 2023 से उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article