देश

गरीब रथ में बम की खबर, राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, निजामुद्दीन से जा रही थी चेन्नई सेंट्रल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 20, 2023, 10:25 PM IST

Hazrat Nizamuddin to Chennai Central Garib Rath Express: दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल को जाने वाली गरीब ट्रेन में बम की खबर मिली है। जिसके बाद इस ट्रेन राजस्थान के धौरपुर स्टेशन पर रोक लिया गया है। ट्रेन की जांच की जा रही है। यात्रियों को संबंधित डब्बों से उतार लिया गया है।

Image

गरीब रथ ट्रेन में बम की खबर

Photo : PTI

Hazrat Nizamuddin to Chennai Central Garib Rath Express: भारतीय रेलने की गाड़ी संख्या 12612 यानि कि निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस में बम होने की खबर मिली है। जिसके बाद इस ट्रेन को राजस्थान के धौलपुर स्टेशन पर रोक लिया गया है।

कहां से मिली बम की सूचना

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि ट्रेन संख्या 12612 गरीब रथ में रेल मदद पोर्टल पर एक यात्री द्वारा बम होने की सूचना के बाद धौलपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि 2 अन्य यात्रियों ने उन्हें बम के बारे में बताया है। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तलाशी ली जा रही है।

ग्वालियर में अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का अगल स्टॉपेज ग्वालियर था। जहां ये ट्रेन सात बजे शाम को पहुंचती है। ट्रेन जैसे ही आगरा से निकली, बम की खबर आ गई, जिसके बाद इसे आनन फानन में धौलपुर में रोक लिया गया।

अलर्ट पर रेलवे

बम की खबर के बाद से रेलवे पूरी तरह से अलर्ट है, एक ओर जहां धौलपुर स्टेशन पर गरीब रथ ट्रेन में सर्च अभियान चल रहा है, तो वहीं जिन स्टेशनों से यह ट्रेन गुजरने वाली थी, उन्हें भी अलर्ट कर दिया गया है। ग्वालियर से भी एक टीम धौलपुर पहुंची है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article