देश

'दिमाग से खाली हो चुके हैं राहुल गांधी', नायब सिंह सैनी ने खास बातचीत में कांग्रेस को घेरा; बोले- अब सुरक्षित सीटें ढूंढती है पार्टी

Nayab Singh Saini Exclusive Interview: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि वह ओपन सीट पर चुनाव नहीं जीत सकते हैं।

Image

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Photo : Times Now Digital

Nayab Singh Saini Exclusive Interview: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में राहुल गांधी और कांग्रेस की जमकर आलोचना की और दावा किया कि कांग्रेस अब सुरक्षित और रिजर्व सीट सीटें ढूंढती है, क्योंकि वे ओपन सीट पर नहीं जीत सकते हैं।

टाइम्स ग्रुप की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तब से वह नॉन स्टॉप देश की सेवा कर रहे हैं और उनके पास एक स्पष्ट विजन और नीति रही है।

CM सैनी ने राहुल गांधी को घेरा

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस अब सुरक्षित और रिजर्व सीटें ढूढती है। जब अमेठी के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) बाहर का रास्ता दिखाया और उन्हें वहां से हारने का खतरा महसूस हुआ, तब वह वायनाड जैसी सुरक्षित सीट पर चले गए। बकौल मुख्यमंत्री, कांग्रेस के पास न कोई नीति है, न ही नियत है और न ही नेता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जो अच्छे नेता है, वो पार्टी से दूर जा रहे हैं, क्योंकि राहुल गांधी क्या बोल दें, यह किसी को नहीं पता है।

'दिमाग से खाली हो चुके हैं राहुल'

मुख्यमंत्री सैनी ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ इस्तेमाल किए गए शब्दों को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी दिमाग से खाली हो चुके हैं। इनके अंदर दिमाग नहीं रहा। राहुल गांधी पैदल है बेचारा... मुझे नहीं पता इनको कौन स्क्रिप्ट लिखकर दे रहा है और वह किस विचारधारा पर चल रहे हैं, यह समझ से परे है।''

उन्होंने कहा कि आगामी 2029 के चुनावों में कांग्रेस 'जीरो' पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें दूर-दूर तक कांग्रेस की कोई सीट आती हुई नहीं दिख रही है। कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा, क्योंकि वह झूठ का सहारा लेते हैं और झूठ बोलते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नक्सलवाद और विकास पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में नक्सलवाद फल-फूल रहा था, जिससे लोगों में भय का माहौल था और विकास कार्य रुके हुए थे। इस दौरान, उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को नक्सलवाद के खात्मे का श्रेय दिया।

कांग्रेस पर बरसे CM सैनी

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में पूरा देश आतंकवाद से ग्रसित था। बस और ट्रेन में बम धमाके होते थे, लेकिन तत्कालीन सरकार को इसकी चिंता नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने अमित शाह पर उंगली उठाई है, देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article