देश

मदुरै अधीनम के मुख्य पुजारी पीएम मोदी को सौंपेंगे सेंगोल, जानें- क्या कहा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 26, 2023, 09:32 AM IST

Sengol: सेंगोल और संसद के नए भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलवार है। इन सबके बीच मदुरै अधीनम के मुख्य पुजारी हरिहरा दास स्वामीगल ने क्या कुछ कहा यह जानना और समझना जरूरी है।

Image

हरिहरा दास स्वामीगल, मदुरै अधीनम के मुख्य पुजारी

Sengol: 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी संसद के नये भवन का उद्घाटन करेंगे। इस खास मौके पर खास प्रतीक सेंगोल को स्पीकर की चेयर के पास रखा जाएगा। सेंगोल को लेकर विपक्षी दलों को ऐतराज है। लेकिन यहां हम बताएंगे कि सेंगोल को वो कौन से खास शख्स हैं जो पीएम मोदी को देंगे। मदुरै अधीनम के 293वें मुख्य पुजारी श्री हरिहरा देसिका स्वामीगल अपने हाथों से सेंगोल पीएम को देंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि 2024 में उन्हें पीएम के रूप में वापसी करनी चाहिए। मुख्य पुजारी ने कहा कि पीएम मोदी की ख्याति पूरे विश्व में है और देश के हर एक नागरिक को उन पर गर्व है। वो लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। 2024 में उन्हें एक बार फिर पीएम लोगों की सेवा करना है, हमें गर्व है कि वैश्विक स्तर के नेता पीएम मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

1947 में जवाहर लाल नेहरू को मिला था संगोल

मुख्य पुजारी ने कहा कि वो खुद पीएम से मिलकर सेंगोल देंगे। बता दें कि 14 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सेंगोल हासिल की थी। यह सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक था। वही सेंगोल अब मदुरै अधीनम के मुख्य पुजारी पीएम को देने वाले हैं। सेंगोल को नए रूप रंग में ढालने वाले वुमिदी बंगारु ज्वेलर्स के वुमुदी सुधाकर ने कहा कि सेंगोल को बनाने में एक महीने का समय लगा जिसमें चांदी और सोने का इस्तेमाल किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

ललित राय
ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article