देश

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकियों के खिलाफ अभियान, 2 टेररिस्ट की मौजूदगी की सूचना

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी अभियान के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई है। इसके बाद अहराम गांदरबल में आतंकी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों को दो आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली है।

Image

गांदरबल में आतंकियों की तलाश

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी अभियान चलाया जा रहा है और इस दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई है। आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद अहराम गांदरबल में आतंकी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों को दो आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद सुरक्षाकर्मी पूरी तरह अलर्ट हो गए। बताया जा रहा है कि सेना ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकियों को ढेर करने की कोशिश हो रही है।

गांदरबल जिले के अहराम वन क्षेत्र में घेराबंदी

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के अहराम वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान ही घटनास्थल से गोलीबारी की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी शुरू हो गई। घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर भेजे गए। सूत्रों के अनुसार, दो आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगल में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) शुरू किया था. जैसे ही जवान संदिग्ध इलाके की ओर बढ़े, वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

अंतिम जानकारी मिलने तक अभियान जारी था और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा थी। 14 मार्च को भारतीय सेना ने बताया कि कश्मीर घाटी के बारामूला जिले के उरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ के प्रयास के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था। 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश में एक आतंकवादी मारा गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article