देश

38 दोषियों को फांसी, 11 को उम्रकैद...2008 अहमदाबाद धमाके में हाईकोर्ट ने फैसला रखा बरकरार, 56 की हुई थी मौत

धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। ट्रायल कोर्ट ने भी मंगलवार को फैसला सुनाया था, हाईकोर्ट का फैसला भी मंगलवार को आया।

Image

अहमदाबाद ब्लास्ट केस में दोषियों की सजा बरकरार

Photo : PTI

2008 Ahmedabad seriel blasts case: 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला बरकरार रखा है। सिटी सेशंस कोर्ट ने 38 दोषियों को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। फांसी की पुष्टि के लिए राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 48 दोषियों ने भी ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में 20 स्थानों पर 21 सीरियल ब्लास्ट हुए थे।

56 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। ट्रायल कोर्ट ने भी मंगलवार को फैसला सुनाया था, हाईकोर्ट का फैसला भी मंगलवार को आया। फैसले से पहले हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी आगंतुकों की बैग स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस दौरान 120 से अधिक पुलिसकर्मी, SRP और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड तैनात रहा। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

हाईकोर्ट ने 49 दोषियों की सजा बरकरार रखी और सभी दोषियों की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया जबकि गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने को कहा। सामान्य रूप से घायल लोगों को 1 लाख रुपये मुआवजा राशि देने के लिए राज्य सरकार को निर्देश जारी किया गया।

26 जुलाई 2008 को भारत के अहमदाबाद शहर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट एक भीषण आतंकवादी घटना थी। लगभग 70 मिनट के भीतर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 21 विस्फोट किए गए, जिनमें 56 लोगों की मौत हुई और 200 से अधिक लोग घायल हुए। अहमदाबाद की विशेष अदालत ने फरवरी 2022 में फैसला सुनाते हुए 77 आरोपियों में से 38 को मौत की सजा सुनाई थी। इसके अलावा 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 28 को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

कहां-कहां हुए थे धमाके?

अहमदाबाद के 21 स्थानों पर बम धमाके हुए थे। इसमें हाटकेश्‍वर, नरोल सर्कल, खड़ि‍या, नरोदा, जवाहर चौक, गोविंद वाली, बापा नगर, इसनपुर, सिविल हास्पिटल, ठक्‍कर, एलजी अस्‍पताल, रायपुर चकला, सारंगपुर और सरखेज में बड़े धमाके हुए थे। इस बम धमाके की जांच में 6 हजार पन्‍नों के दस्‍तावेज कोर्ट में पेश किए गए थे। अदालत के सामने 1100 से ज्‍यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए थे और सुनवाई के दौरान सात बार जज बदले थे। स्पेशल कोर्ट ने बम धमाके के केस में 8 फरवरी 2022 को फैसला सुनाते हुए 28 आरोपियों को बरी कर दिया था और 49 आरोपियों को दोषी ठहराया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', बोले PM मोदी, सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत