देश

गुजरात को सर्विस सेक्टर में टॉप बनाने का लक्ष्य,अमित शाह बोले- AI और डीप टेक में भारत बनेगा वर्ल्ड लीडर

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एआई, डीप टेक, डिज़ाइन इनोवेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बना रहा है। आने वाले 25 वर्षों में यही सेक्टर विश्व अर्थव्यवस्था को दिशा देंगे और भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाने की तैयारी कर चुका है।

Image

मिलियन माइंड्स टेक पार्क और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर कैंपस के उद्घाटन समारोह में अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर हैं। यहां वे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ नवनिर्मित "मिलियन माइंड्स टेक पार्क"और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर कैंपस के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुजरात को आने वाले समय में देश का बड़ा सर्विस और डीप-टेक हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

यहां अपने संबोधन में अमित शाह ने गुजरात के औद्योगिक विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वे देशभर के राज्यों का दौरा करते हैं,लेकिन उद्योगों के विकास की जो गति गुजरात में दिखाई देती है,वह बेहद उल्लेखनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य ने क्षेत्रीय विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और अब लक्ष्य सर्विस सेक्टर में भी गुजरात को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करना है।

AI और डीप टेक में भारत बनेगा वर्ल्ड लीडर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एआई, डीप टेक, डिज़ाइन इनोवेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बना रहा है। आने वाले 25 वर्षों में यही सेक्टर विश्व अर्थव्यवस्था को दिशा देंगे और भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाने की तैयारी कर चुका है।

अमित शाह ने यह भी कहा कि भारत का युवा टैलेंट, टेक्नोलॉजी क्षमता और इनोवेशन इकोसिस्टम दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुजरात आने वाले वर्षों में न केवल मैन्युफैक्चरिंग बल्कि सर्विस और नॉलेज इकोनॉमी का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में की ‘इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर’ की शुरुआत

इस दौरान अहमदाबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर परिसर में ‘इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर’ की शुरुआत नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि NID केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता को जोड़ने वाला एक ऐसा मंच है,जिसने देश में डिजाइन और इनोवेशन संस्कृति को नई दिशा दी है।

गृह मंत्री ने कहा कि जब NID की स्थापना की गई थी,तब इसके उद्देश्यों को दूरदर्शिता के साथ तैयार किया गया था। आज वही सोच भारत को स्टार्टअप, डिजाइन, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन आधारित विकास मॉडल की ओर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की नई सोच और टेक्नोलॉजी आधारित उद्यमिता भारत की आर्थिक ताकत बनने जा रही है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article